मध्य प्रदेश में 50 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, 45 जिलों में 1891 सूक्ष्म, मध्यम और लघु उद्योगों का शुभारंभ

भोपाल। कोरोना महामारी के बाद से सभी क्षेत्रों की हालत पस्ता हो गई है। मध्य प्रदेश समेत देश की अर्थव्यवस्था पर भी कोरोना ने गहरा असर डाला है। ऐसे में निजी क्षेत्रों में काम कर रहे लाखों लोगों को नौकरी के संकट से जूझना पड़ा है। वहीं, युवाओं के चढ़ते करियर पर कोरोना की सीधा मार पड़ी है।

50 thousand youths will get employment in Madhya Pradesh

सीएम शिवराज सिंह ने प्रदेश के 45 जिलों में 1891 सूक्ष्म, मध्यम और लघु उद्योगों का शुभारंभ किया है। इसमें लगभग 50 हजार युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सीएम शिवराज सिंह मिंटो हॉल में दोपहर 11 बजे वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। इस वर्चुअल कार्यक्रम में उत्कृष्ट एमईएसई इकाइयों और र्स्टाटअप का सम्मान भी किया गया। साथ ही सीएम शिवराज सिंह उद्यमियों से भी संवाद किया।

बता दें कि सत्ता में आने के बाद से ही सीएम शिवराज सिंह लगातार रोजगार की बात कर रहे हैं। कई बार वह मंच से कह चुके हैं कि प्रदेश में हर महीने 1 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। इस हिसाब से साल में 12 लाख युवाओं को रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+