विधायक वीरेंद्र रघुवंशी सहित 5 बड़े कद्दावर नेताओं ने कांग्रेस की ज्वाइन, सभी को मिल सकता है विधानसभा टिकट

MP Congress News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस बीजेपी में चल रही चुनावी तैयारी और प्रत्याशियों पर मंथन के बीच नेताओं में उठा-पटक भी जारी है। एक ओर बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्राएं कल से शुरू होने वाली है। इस बीच भाजपा के कुछ नेताओं ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली हैं। गौरतलब है कि दोनों पार्टियों में प्रत्याशियों को लेकर मंथन जारी है भाजपा 39 प्रत्याशियों की सूची पहले जारी कर चुकी है वहीं कांग्रेस की पहली सूची अभी भी जारी नहीं हो सकी है। इस बीच नेताओं के दल-बदल करने से राजनीति गरमा गई है।

भाजपा का दामन छोड़कर पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत और कोलारस के विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने आज कांग्रेस का हाथ थाम लिया। इनके साथ ही उत्तर प्रदेश के सांसद रहे सुजान सिंह के बेटे चंद्रभूषण सिंह बुंदेला गुड्डा राजा ने मध्य प्रदेश में एंट्री कर कांग्रेस के सदस्य लिए इन तीनों को उम्मीद है कि कांग्रेस ने टिकट देगी इन सभी को प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ प्रदेश के प्रभारी रणधीर सिंह सुरजेवाला ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

5 big leaders including MLA Virendra Raghuvanshi joined Congress: MP election

कौन है वीरेंद्र रघुवंशी

वीरेंद्र रघुवंशी कभी ज्योतिरादित्य सिंधिया की करीबी माने जाते थे। सिंधिया ने उन्हें शिवपुरी उपचुनाव में साल 2007 में कांग्रेस से टिकट दिलाया था। तब पहली बार विधानसभा पूछे थे इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें 2008 और 2013 में भी शिवपुरी से उम्मीदवार बनाया। जिसमें एक बार वे माखनलाल राठौर से चुनाव हारे। दूसरी बार वे यशोधराराजे सिंधिया से चुनाव हारे। इसके बाद उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली। भाजपा उन्हें पिछला चुनाव कोलारस सीट से लड़ाया। इसके बाद अब उन्होंने भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वे शिवपुरी से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं।

विधायक वीरेंद्र रघुवंशी सहित 5 बड़े कद्दावर नेताओं ने कांग्रेस की ज्वाइन

खुरई से लड़ सकते हैं बुंदेला

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड की राजनीति में बुंदेला परिवार का खास वर्चस्व सुजान सिंह के बेटे चंद्रभूषण सिंह बुंदेला ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया है। गुड्डू राजा के नाम से विख्यात चंद्र भूषण सिंह बुंदेला को कांग्रेस खुरई से विधानसभा का चुनाव लड़ा सकती है। यह सीट शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट के मंत्री भूपेंद्र सिंह की पारंपरिक है। जिस पर इस बार कांग्रेस बुंदेला को उतार सकती है। दरअसल पिछले चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार बनाए गए अरुण चौबे ने कांग्रेस छोड़ दी है। उसके बाद से इस सीट पर कांग्रेस किसी मजबूत नेता को खोज रही थी।

कौन है भंवर सिंह शेखावत

भंवर सिंह शेखावत दो बार विधायक रहे हैं। वह पहली बार इंदौर-5 सीट से विधानसभा में पहुंचे थे। पार्टी ने 1993 में उन्हें इस सीट से लड़ाया था इसके बाद 1998 के चुनाव में बिहार गए थे इसके बाद भाजपा ने उन्हें 2013 में धार जिले के बदनावर से चुनाव लड़वाया वे यहां से विधायक बने 2018 में उन्हें फिर से टिकट मिला लेकिन वह कांग्रेस के राजवर्धन सिंह दत्तीगांव से चुनाव हार गए। इसके बाद दत्ती गांव ने ही भाजपा का दामन थाम लिया अब शेखावत को भाजपा से सीट से टिकट मिलने की उम्मीद नहीं थी इसलिए उन्होंने पार्टी से बगावत करते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया है, वह बदनावर से कांग्रेस उम्मीदवार हो सकते हैं।

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले नेता

1 भंवर सिंह शेखावत पूर्व विधायक भाजपा, जिला धार

2 चंद्रभूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा जिला सागर, दो बार झांसी से सांसद रहे सुजान सिंह बुंदेला के पुत्र

3 वीरेंद्र रघुवंशी भाजपा विधायक कोलारस जिला शिवपुरी

4 छेदीलाल पांडे, शिवम पांडे कटनी

5 अरविंद धाकड़ शिवपुरी

6 अंशु रघुवंशी गुना

7 डॉ केशव यादव भिंड

8 डॉ आशीष अग्रवाल गोलू, भोपाल भाजपा के पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता के भांजे

9 महेंद्र प्रताप सिंह नर्मदापुरम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+