मध्य प्रदेश में कोरोना के 31 नए मामले, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दी जानकारी

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कोरोना को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में 31 नए मामले सामने आए हैं।

भोपाल,1 मई। राजधानी में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घण्टे में कोरोना के 31 नए मामले सामने आए है। 8 हज़ार टेस्ट किए है वैक्सिनेशन समेत सभी व्यवस्थाओं पर नज़र रखे है। चिंता की बात नहीं है लेकिन हमें कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना है वैक्सीन बड़ा हथियार है।

 चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दी जानकारी

मंत्री सारंग ने कमलनाथ के कर्ज़ माफी वाले बयान पर कहा कि 15 माह में एक भी किसान का 2 लाख का कर्जा माफ नहीं किया इसे ही सफेद झूठ कहा जाता है। बेरोजगारों को भत्ता देने की बात की किसी को कुछ नहीं दिया। भरष्टाचार में डूबी कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति बिगाड़ दी। अब कांग्रेस की सरकार कहीं नहीं आने वाली है। कभी अधिकारियों को चमकाते है कभी अपने कार्यकर्ताओं को पुछकारते है ताकि कहीं ओर न चले जाएं। कांग्रेस की नीति हिंदू और जनता विरोधी है।

Recommended Video

    Madhya Pradesh में Law of recovery कानून लागू, मरने के बाद भी वसूला जाएगा हर्जाना | वनइंडिया हिंदी

    वहीं उन्होंने अजय सिंह और राकेश चौधरी की मुलाकात पर कहा जब एकता नहीं होती जो सच नहीं होता वही दिखाना पड़ता है लड्डू खिलाने से मतभेद दूर नहीं होंगे। अजय सिंह वही है जो राकेश चौधरी को कहते थे इनकी तरफ देखूंगा भी नहीं। राकेश जी राम का विरोध करने वाली कांग्रेस की तरफ फिर क्यों चले गए।

    मंत्री सारंग ने कमलनाथ की बैठक पर कहा कि कांग्रेस में कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है इसलिए बैठक कमलनाथ ले रहे है साथ ही कांग्रेस के मजदूर दिवस मनाने पर कहा कि मजदूरों के लिए कभी कुछ नहीं किया। शिवराज जी गरीबों के मकान बनवा रहे है कांग्रेस अपने मकान बनवाती है।

    वहीं त्रिदेव को लेकर उन्होंने कहा कि त्रिदेव के माध्यम से संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+