Bhopal News: पीएम मोदी की सुरक्षा में 3 हजार जवान होंगे तैनात, कल होगी कमांडर कॉन्फ्रेंस

सेना की कमांडर कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के लिए पीएम मोदी 1 अप्रैल को भोपाल दौरे पर रहेंगे।

Bhopal: पीएम मोदी की सुरक्षा में 3 हजार जवान होंगे तैनात

भोपाल में एक दिन के दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में 3000 जवान तैनात रहेंगे। उनकी सुरक्षा का जिम्मा भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा को सौंपा गया है।बता दे प्रधानमंत्री 1 अप्रैल को भोपाल आ रहे हैं। इस दौरान वह स्टेट हैंगर आएंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से ही लाल परेड मैदान उतरेंगे। यहां से वे सेना के कार्यक्रम में जाएंगे। इसके बाद में रानी कमलावती रेलवे स्टेशन जाएंगे। यहां पर वे वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

कल से कमांडर कॉन्फ्रेंस

भोपाल में कल से कमांडर कॉन्फ्रेंस शुरू हो रही है। 1 अप्रैल को प्रधानमंत्री इसमें शामिल होंगे। पहली बार कमांडर कांफ्रेंस दिल्ली से बाहर हो रही है। इसके लिए तीनों सेनाओं के प्रमुख यहां आज पहुंच गए है। कल तीनों सेनाओं के प्रमुख सहित सैनी कमांडरों को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान संबोधित करेंगे। इसके बाद 31 मार्च को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीरियस व तीनों सेनाओं के प्रमुख सहित सैनिक कमांडर को संबोधित करेंगे।

बुधवार को भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन की ड्यूटी लगी है वह सभी अपने कार्यस्थल पर पूर्व से ही दौरा कर समन्वय स्थापित करें। बैठक में आयुक्त नगर निगम केवीएस कोलसानी, एसडीएम हरेंद्र नारायण मायावती और अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे पीएम के कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों का आरटीपीसीआर टेस्ट भी होगा।

सीएम शिवराज ने व्यवस्था को लेकर ली जानकारी

सीएम शिवराज ने भारतीय सेना की कांफ्रेंस में शामिल होने भोपाल आ रहे प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। 1 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी तीनों सेनाओं की कमांडर कांफ्रेंस में शामिल होंगे। पीएम मोदी स्टेट हैंगर से लाल परेड मैदान में और फिर कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे और बैठक में शामिल होंगे।

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पीएम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बता दे पीएम नरेंद्र मोदी 1 अप्रैल को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसे देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की तरफ से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर एक ही तरफ स्थित आरक्षित और अनारक्षित काउंटर को अस्थाई रूप से बंद रखा जाएगा प्लेटफार्म क्रमांक 1 की ओर 2 पहिया एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा और ड्रॉप एंड गो की सुविधा भी नहीं रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+