Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP: सिंगरौली में आकाशीय बिजली का कहर, 3 की मौत-5 झुलसे, CM शिवराज ने किया मदद का ऐलान

सिंगरौली, 4 सितंबर। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में आकाशीय बिजली का कहर सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, जिले के गढ़वा थाना के शिवपुरवा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 लोग झुलस गए हैं। घटना में झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही सीएम शिवराज ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने के भी निर्देश दिए हैं।

1 हफ्ते के अंदर 5 लोगों की मौत

1 हफ्ते के अंदर 5 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में मौसम तांडव मचा रहा है। राज्य में बारिश और बिजली गिरने के कारण अनेक हादसे हो रहे हैं जिनमें कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी। ऐसा ही 1 हादसा सिंगरौली जिले में हुआ जहां बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे 1 सप्ताह पहले जिले के बरगवां क्षेत्र में बिजली गिरने से 2 मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई थी।

जंगल में हुआ हादसा

जंगल में हुआ हादसा

सिंगरौली जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र ग्राम शिवपुरवा में शनिवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। वही 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक ग्राम शिवपुरवा के 11 से 12 लोग जंगल में थे और उसी दौरान आकाशीय बिजली गिर गई जिससे घटनास्थल पर ही तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा पांच अन्य लोग घायल हैं। फिलहाल घायलों का उपचार चितरंगी स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी

पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी

जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए भेज दिया। वहीं पांच अन्य घायलों को ईलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि ग्राम शिवपुरवा निवासी स्यामलाल कोल, लक्मन कोल और मिरु साकेत सहित अन्य आधा दर्जन ग्रामीण जंगल गये हुए थे। उसी दौरान आकाश से बिजली गिरी और तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में पांच अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बिजली गिरने की संभावना

बिजली गिरने की संभावना

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आकाशीय बिजली गिरने से अनेक नागरिकों की असामयिक मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए यलो अलर्ट भी जारी किया है। भोपाल ,रीवा, शहडोल, इंदौर जबलपुर, नर्मदापुरम, और सागर संभाग में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। चंबल संभाग के साथ कटनी,शहडोल ,नर्मदापुरम ,रीवा ,और गुना विदिशा ,रायसेन, देवास, दमोह ,सागर, बालाघाट सिवनी और छिंदवाड़ा में बिजली गिरने और चमकने की चेतावनी जारी की गई है।

कैसे करें बचाव

कैसे करें बचाव

बारिश के समय खेतों, खुले मैदानों, पेड़ों या किसी ऊंचे स्तंभ के पास न जाएं। क्योंकि इनके पास बिजली गिरने की सबसे ज्यादा संभावना होती है।
बिजली कड़कड़ाने के दौरान टेलीफोन, मोबाइल, इटरनेट जैसी सेवाओं के इस्तेमाल से बचें।
खिड़की दरवाजों को अच्छे से बंद कर लें।
यदि आप घर के अंदर हैं और बाहर बिजली कड़क रही है तो घर में मौजूद बिजली संचालित उपकरणों से आपको दूर रहना चाहिए।
अपने आस पास ऐसी कोई चीज या वस्तु न रकें जो बिजली का सुचालक हो. क्योंकि बिजली का सुचालक वस्तु आकाशीय बिजली को अपनी ओर खींचता है।
अगर आप गाड़ी चला रहे हैं और आपकी गाड़ी की छत मजबूत है तभी आप खराब मौसम में बाहर निकलें, अन्यथा न निकलें।
खुली छत पर जाने से बचें।
धातु के पाइप, नल, फव्वारे इत्यादि से दू रहें।
खराब मौसम में जमीन के सीधा संपर्क से बचें और खाट या फिर बेड्स पर रहें।
बिजली कड़कड़ाने के समय किसी भी धातु से बनी वस्तु के आसपास खड़े न होमं, तारों के आसपास न रहें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+