मध्य प्रदेश के 26 लाख घरों में 31 मार्च तक दिए जाएंगे नल कनेक्शन

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि 'अगले 3 साल में हर गांव में पीने का पानी पाइप लाइन बिछाकर घर तक पहुंचाया जाएगा और हर घर में नल लगाकर दिया जाएगा. प्रदेश के 26 लाख घरों में इसी साल 31 मार्च तक नल कनेक्शन दिया जाएगा. सीएम शिवराज गुरुवार को धार जिले के दौरे पर थे. उन्होंने भरोसा दिलाया कि इसके लिए अभियान जारी है. आने वाले तीन साल में एक करोड़ दो लाख घरों में नल कनेक्शन से शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था कर देंगे.'

26 lakh households in Madhya Pradesh will be provided with tap connections by 31 March

सीएम शिवराज ने 'मिशन ग्रामोदय' कार्यक्रम में 2,000 खेल मैदानों और 634 पंचायत भवनों का वर्चुअल लोकार्पण किया. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के 5 लाख हितग्राहियों के बैंक खातों में 2000 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर किए गए. 26 लाख घरों में इसी साल हम नल कनेक्शन दे रहे हैं। एक किस्त आ रही है 23 मार्च को, फसल बीमा योजना का पैसा भी दिलाऊंगा। 28 मार्च तक यदि पैसा जमा नहीं कर पाएंगे, तो पैसा जमा करने की तारीख भी बढ़ा दी जाएगी.

सीएम शिवराज ने कहा कि स्व-सहायता समूहों की हर बहन को कम से कम 10 हजार रुपये की आमदनी हो, यह हमारा संकल्प है. उनके लिए हर माह पैसा देने की व्यवस्था कर रहे हैं. अब स्व-सहायता समूहों को बैंक लिंकेज से दिया जाने वाला पैसा केवल 2 प्रतिशत ब्याज पर दिया जाएगा. ब्याज का बाकी पैसा मध्यप्रदेश सरकार भरेगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+