भोपाल नगर निगम चुनाव में 23 वार्ड OBC वर्ग के लिए रिजर्व, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

भोपाल में नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड आरक्षण प्रक्रिया हुई पूरी। 85 वार्डों में से 23 वार्ड ओबीसी वर्ग के लिए रिजर्व। 42 वार्डों में महिलाएं लड़ेंगी चुनाव।

भोपाल,25 मई। राजधानी में आगामी निगम चुनाव को लेकर रविंद्र भवन के ऑडिटोरियम में नगर निगम के वार्ड आरक्षण की कार्रवाई की गई। कुल 85 वार्डो का नए सिरे से रिजर्वेशन हुआ। करीब 50% रिजर्व वार्ड महिलाओं के लिए है। मतलब 85 में से 42 वॉर्डों में महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगी। ओबीसी वर्ग के लिए कुल 23 वार्ड रिजर्व हुए हैं। दिन में 12 वार्डों में सिर्फ महिलाएं चुनाव लड़ेंगी। अनारक्षित 48 वार्ड में से 23 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। एससी-एसटी कैटेगरी के लिए भी वार्डो का आरक्षण किया गया। करीब 2 घंटे तक आरक्षण की कार्रवाई चली। इस दौरान कई बार भाजपा-कांग्रेस नेता रिजर्वेशन को लेकर आमने-सामने आ गए। हालांकि रिजर्वेशन की तस्वीर साफ होने के बाद कई चेहरों पर खुशी, तो कई चेहरों पर मायूसी देखने को मिली।

भोपाल नगर निगम चुनाव में 23 वार्ड OBC वर्ग के लिए रिजर्व

भोपाल नगर निगम चुनाव में वार्ड आरक्षण के लिए ऑडिटोरियम में कलेक्टर के आने के बाद 3 बजे कार्रवाई शुरू हुई। इससे पहले ही ऑडिटोरियम हाउसफुल हो चुका था। कलेक्टर की मौजूदगी में वार्डों का आरक्षण शुरू हुआ। कांग्रेस ने आरक्षण की प्रक्रिया पर सवाल भी खड़े किए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जेपी धनोपिया ने कलेक्टर से प्रक्रिया के बारे में पूछा।

भोपाल के निगम वार्डो का आरक्षण इस प्रकार है

वार्ड- 1 अनारक्षित
वार्ड- 2 अनारक्षित महिला
वार्ड-3 अनारक्षित महिला
वार्ड -4 अनारक्षित
वार्ड-5 ओबीसी
वार्ड-6 ओबीसी (महिला)
वार्ड-7 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-8 ओबीसी (महिला)
वार्ड-9 ओबीसी (महिला)
वार्ड-10 एससी (महिला)
वार्ड-11 एससी (महिला)
वार्ड-12 अनारक्षित
वार्ड-13 ओबीसी
वार्ड-14 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-15 अनारक्षित
वार्ड-16 ओबीसी
वार्ड-17 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-18 ओबीसी
वार्ड-19 अनारक्षित
वार्ड-20 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-21 ओबीसी (महिला)
वार्ड-22 अनारक्षित
वार्ड-23 अनारक्षित( महिला)
वार्ड-24 अनारक्षित
वार्ड-25 ओबीसी
वार्ड-26 एसटी (महिला )
वार्ड-27 अनारक्षित
वार्ड-28 एससी
वार्ड-29 ओबीसी
वार्ड-30 अनारक्षित
वार्ड-31 ओबीसी (महिला)
वार्ड-32 अनारक्षित महिला
वार्ड-33 अनारक्षित
वार्ड-34 अनारक्षित
वार्ड-35 ओबीसी ( महिला )
वार्ड-36 ओबीसी
वार्ड-37 ओबीसी (महिला)
वार्ड-38 अनारक्षित( महिला)
वार्ड-39 अनारक्षित
वार्ड-40 अनारक्षित
वार्ड-41 अनारक्षित
वार्ड-42 अनारक्षित
वार्ड-43 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-44 अनारक्षित
वार्ड-45 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-46 अनारक्षित
वार्ड-47 एससी (महिला)
वार्ड-48 एससी
वार्ड-49 एससी
वार्ड-50 एससी (महिला)
वार्ड-51 अनारक्षित महिला
वार्ड-52 अनारक्षित महिला
वार्ड-53 एससी
वार्ड-54 अनारक्षित
वार्ड-55 एससी (महिला)
वार्ड-56 अनारक्षित
वार्ड-57 ओबीसी
वार्ड-58 ओबीसी
वार्ड-59 एससी (महिला)
वार्ड-60 एसटी
वार्ड-61 अनारक्षित
वार्ड-63 एससी
वार्ड-64 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-65 अनारक्षित महिला
वार्ड-66 अनारक्षित
वार्ड -67 ओबीसी महिला
वार्ड-68 ओबीसी महिला
वार्ड-69 अनारक्षित
वार्ड-70 अनारक्षित
वार्ड-71 अनारक्षित महिला
वार्ड-72 ओबीसी
वार्ड-73 ओबीसी
वार्ड-74 अनारक्षित
वार्ड-75 ओबीसी महिला
वार्ड-76 एससी
वार्ड-77 अनारक्षित
वार्ड-78 अनारक्षित
वार्ड-79 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-80 अनारक्षित( महिला)
वार्ड-81 एससी (महिला)
वार्ड-82 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-83 अनारक्षित
वार्ड-84 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-85 ओबीसी (महिला)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+