सतना: महापौर के लिए 2 ने छोड़ा मैदान, 9 उम्मीदवारों के बीच होगा मुकाबला

सतना 23 जून: नगर निगम के महापौर की कुर्सी पाने की दौड़ में भाजपा-कांग्रेस जैसे सात राष्ट्रीय दलों के उम्मीदवार सहित कुल 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नाम निर्देशन पत्र वापस लेने के बाद भाजपा के बागी मनसुखलाल पटेल और बीएसपी के डमी उम्मीदवार गेंद लाल पटेल ने अपने-अपने नामांकन वापस ले लिए। चुनावी मैदान में बचे शेष उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आवंटन भी कर दिया गया। गौरतलब है कि महापौर पद के लिए 12 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे। समीक्षा के दौरान उम्मीदवार क्षमा पाल का नामांकन निरस्त कर दिया गया था और 11 उम्मीदवार मैदान में बचे थे। 2 प्रत्याशियों के द्वारा अपना पर्चा वापस लेने के बाद अब चुनावी समर में 9 उम्मीदवार बचे हैं।

Satna mahapaur

मनसुख ने भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में नामांकन वापस लिया

नगर निगम चुनाव में टिकट वितरण से नाराज चल रहे लोगों को मनाने में भाजपा को उस समय बड़ी सफलता मिली जब महापौर की टिकट न मिलने से नाराज पार्टी के वरिष्ठ नेता मनसुखलाल पटेल ने मेयर की दौड़ से अपने आपको अलग करते हुए भाजपा के उम्मीदवार योगेश ताम्रकार के समर्थन में अपना नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिया।महापौर पद के लिए भाजपा से बगावत कर निर्दलीय पर्चा भरने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता मनसुख लाल पटेल को पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी और पूर्व जिलाउपाध्यक्ष श्री राम मिश्रा के साथ रिटर्निंग ऑफिसर के पास पहुंचे और अपना नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिया।

ये बचे मैदान में

योगेश ताम्रकार-भाजपा
सिद्धार्थ कुशवाहा- कांग्रेश
सईद अहमद-बीएसपी
बसंत कुमार-आप
बृजेश यादव- सपा
अरुण कुमार- शिवसेना
रवीना विपिन द्विवेदी- जदयू
रवि शंकर यादव-अखिल भारतीय हिंदू महासभा
संतोष कुमार- पीपीआईडी

राष्ट्रीय दल से जुड़े 7 प्रत्याशी मैदान में

नगर निगम चुनाव में आखिर का निर्वाचन आयोग ने सपा को राष्ट्रीय दल की मान्यता देते हुए उसके उम्मीदवार को साइकल चुनाव चिन्ह आवंटित किया है सपा उम्मीदवार को रैंगांव में साइकल चुनाव चिन्ह नहीं मिला था और आयोग ने पहले आरक्षित प्रतीक चिन्हों में साइकल को आरक्षित नहीं किया गया था।नाम निर्देशन पत्र वापस लेने के बाद महापौर पद के लिए बाकी बचे उम्मीदवार को प्रतीक चिन्हों का आवंटन किया गया।चुनाव मैदान में बचे 9 उम्मीदवार में 7 राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त दल के उम्मीदवार है तो उन्हें राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त दलों के लिए आरक्षित किए गए चिन्ह जहां मिले वहीं दो अन्य प्रत्याशियों रवि शंकर यादव और संतोष कुमार जयसवाल को रिटर्निग अफसर के द्वारा प्रतीक चिन्हों का आवंटन किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+