फिर चल पड़ा लव जिहाद का ट्रेंड, एक और नया खुलासा
भोपाल। पहले ही लव जिहाद के मुद्दे को उपचुनाव में बीजेपी हार का बड़ा कारण माना जा रहा है तो वहीं फिर यह लव जिहाद ट्रेंड में है। अब नया खुलासा मध्य प्रदेश में हुआ है। यहां पर दो ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जिन पर हिंदू युवती का जबरन धर्म बदलवाने का आरोप है। दोनो युवक मुस्लिम समुदाय के बताए जा रहे हैं।

मुरैना जिले के जौरा कस्बे में एक हिंदू युवती का अपहरण कर उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में इस्माइल खान और उसके सहयोगी सोमवीर जाटव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है और पीड़िता को नारी निकेतन भेज दिया गया है।
गौर करने वाली बात है कि जब से आरएसएस ने लव जिहाद शब्द का प्रयोग कर इसके बारे में लिखा और बोला है तभी से इस तरह के मामसे लगातार आ रहे हैं। राजनीतिक आलोचक कयास लगा रहे हैं कि इस तरह के मामलों पर रोक नहीं लगी या लव जिहाद का प्रचार प्रसार नहीं रुका तो भाजपा को महाराष्ट्र विधानसभा में इसका खामियाजा उठाना पड़ सकता है। महाराष्ट्र में मुस्लिम धर्म को मानने वाले लोगों की संख्या दस फीसदी है।












Click it and Unblock the Notifications