Bhopal: कांग्रेस के 150 से अधिक कांग्रेस नेताओं ने थामा BJP का दामन, प्रहलाद पटेल बोले- अब हमारी विचारधारा एक
Bhopal News: राजधानी में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में 150 से अधिक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भाजपा का दामन थाम लिया। जिसमें कांग्रेस की दमोह जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल, हटा जनपद अध्यक्ष अनुष्का राय, पूर्व को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष गौरव पटेल, हटा के पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष संदीप राय मुख्य रूप से शामिल रहे।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भगवान राम और उनके अस्तित्व को नकारने वालों को लोकसभा चुनाव में जनता नकार देगी। आज पार्टी में बड़ी संख्या में दमोह और कटनी के जनाधार वाले नेता शामिल हुए हैं। इससे हमारी पार्टी को मजबूती मिलेगी और हम सब मिलकर PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सन 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए काम करेंगे।

शर्मा ने कहा कि ज्वाइनिंग के इस अभियान में कांग्रेस, बसपा एवं समाजवादी पार्टी सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की विकास की नीतियों के प्रति जो विश्वास जताया हैं मैं उसके लिए उनका धन्यवाद देता हूं। आज से भाजपा आपका परिवार हो गया और आपके मान-सम्मान में कमी नहीं होगी।
हमारी विचारधारा अलग थी अब एक हो गई- प्रहलाद पटेल
प्रदेश शासन के मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि आज जो लोग पार्टी में शामिल हुए हैं उनके साथ मैंने काम किया है। हमारी विचारधारा अलग थी आज एक हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब हम सब मिलकर काम करेंगे और लोकसभा चुनाव में सारी 29 सीटें पार्टी को जिताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करेंगे।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में
पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बद्री व्यास एवं कटनी जिले के बहोरीबंद के पूर्व जनपद अध्यक्ष शंकर महतो, जनपद अध्यक्ष लालकमल बंसल, सरपंच ब्रजेश गुप्ता, पूर्व सरपंच गोविंद पटेल, शिवप्रसाद पटेल, जनपद सदस्य शरमन लाल चौधरी, पुष्पा कुसुम दुबे, प्रीतम गोटिया, आम आदमी पार्टी के अजय सिंह लोधी सहित दमोह एवं कटनी जिले के 150 से अधिक सरपंच, जनपद सदस्य, पूर्व सरपंच व कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।












Click it and Unblock the Notifications