MP: 13 साल की किशोरी से 2 दिन में 9 लोगों ने किया रेप, जिससे-जिससे मांगी मदद उसने की हैवानियत
उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में 13 साल की किशोरी से 9 लोगों ने हैवानियत की। रोपियों की चंगुल से छूटी किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची, जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। बच्ची ने जिससे भी मदद मांगी, उसने उसके साथ हैवानियत की। किशोरी की बातें सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस ने मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी के पिता जबलपुर में सरकारी नौकरी करते हैं। वह पिता के साथ ही रहकर वहां पढ़ाई करती है। किशोरी लॉकडाउन में मां के पास उमरिया आई थी। 11 जनवरी की दोपहर किशोरी नगर सब्जी मंडी गई थी। पुलिस ने बताया कि मंडी में किशोरी को राहुल कुशवाहा और आकाश सिंह नाम के दो युवक मिले, जिन्होंने उसे एक दुकान पर ले गए और बहला-फुसलाकर उससे उसका मोबाइल नंबर लिया। इसके बाद बाइक पर घुमाने के बहाने अपने साथ ले गए।

राहुल कुशवाहा और आकाश सिंह बच्ची को बाइक पर बैठाकर भरौला-छटन के जंगल लेकर पहुंच गए, जहां डरा-धमकाकर उससे रेप किया। इसके बाद दरिंदों ने उसे हाईवे किनारे एक ढाबे पर बंधक बनाकर रखा। यहां आरोपी आकाश व राहुल के साथ ढाबा संचालक पारस सोनी, उसके साथियों मानू केवट, ओंकार राय, ईतेंद्र सिंह व रजनीश चौधरी ने उसके साथ हैवानियत की। इसके बाद दोनों आरोपी उसे छटन बस्ती के जंगल में भी ले गए, जहां फिर से उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस के मुताबिक, राहुल कुशवाहा और आकाश सिंह सहित अन्य आरोपियों ने किशोरी की मिन्नतों पर 12 जनवरी की सुबह उसे एक ट्रक में बैठा दिया। ट्रक ड्राइवर रोहित यादव ने भी किशोरी से रेप किया और फिर उसे विलायत कला-बड़वारा के पास टोल नाके पर उतार दिया। किशोरी ने फिर से उमरिया आने के लिए ट्रक ड्राइवर से लिफ्ट मांगी, लेकिन इस बार भी उसके साथ हैवानियत की गई। ट्रक चालक ने किशोरी से रेप किया और उसे उमरिया के पास छोड़कर फरार हो गया।












Click it and Unblock the Notifications