आरक्षक को पीटने का मामला: 3 आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम, दो का पुलिस बैकग्राउंड निकला
Bhopal Police News: राजधानी भोपाल के अयोध्या बायपास स्थित शराब की दुकान बंद करने पहुंचे पुलिस आरक्षक पर लाठी-डंडे से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस को आरोपियों के बारे में कोई महत्वपूर्ण सुराग हाथ नहीं लगा है। लेकिन अब तक की जांच-पड़ताल में पता चला कि दो आरोपियों का पुलिस बैकग्राउंड है। अब पुलिस उनके करीबियों पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया है।
बता दे सोमवार रात अयोध्या नगर थाने में पदस्थ आरक्षक कल्याण सिंह देर रात पेट्रोलिंग करने के दौरान काकड़ा अयोध्या नगर बायपास स्थित शराब की दुकान बंद करने पहुंचे थे। तभी दुकान के सामने पांच लोग स्कॉर्पियो कर की बोनट पर बोतल रखकर शराब पीते मिले। जब आरक्षक ने उनकी हरकत को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड करने का प्रयास किया तो शराब दुकान के कर्मचारी और गुंडे उन्हें ऐसा करने से रोकने लगे।

इसके बाद शराब दुकान के कर्मचारी और बदमाश आरक्षक के वीडियो बनाने से नाराज होकर भड़क गए और उन्होंने आरक्षक कल्याण सिंह पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। कल्याण सिंह पर हमले का रागिरो ने वीडियो बना लिया इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल आरक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी विजय सिंह, भूपेंद्र सिंह, अमित पांडे, अजीत द्विवेदी और सचिन शांडिल्य के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए जानलेवा हमला करने का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने अजीत व सचिन को तो गिरफ्तार कर लिया है लेकिन आरोपी विजय सिंह, अमित पांडे और भूपेंद्र सिंह को अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस की अलग-अलग टीम में आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications