भिंड में बेटे ने मां की हत्या की, शिवपुरी में पिता ने बेटे का किया कत्ल

भिंड में शराब के नशे में धुत बेटे ने अपनी मां की गोली मारकर कर दी हत्या, शिवपुरी में शराब के नशे में धुत पिता ने अपने की गर्दन को कुल्हाड़ी से काट दिया।

भिंड, 28 मई। ग्वालियर चंबल में रिश्तो को कलंकित करने वाली दो घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना में बेटे ने अपनी सोती हुई मां को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी तो दूसरी घटना में पिता ने अपने ही बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काट दी। दोनों ही यह हृदय विदारक घटनाओं से रिश्ते कलंकित हुए हैं।

murder
भिंड में एक कलयुगी बेटे ने अपनी सोती हुई मां पर गोली चला दी। गोली लगने से मां घायल हो गई। घर के दूसरे परिजन घायल महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन उपचार शुरू होने से पहले ही महिला की मौत हो गई। जबकि शिवपुरी में बेटे के साथ बैठकर शराब पी रहे पिता ने मामूली सी बात पर बेटे की गर्दन पर कुल्हाड़ी का वार करके बेटे को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया।
भांजी की गलती की सजा मां को दी
भिंड के कुसमार गांव में रहने वाले लल्ला चौहान की भांजी ने अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ भाग कर शादी कर ली। इस बात से लल्ला चौहान बहुत नाराज था और इसके लिए उसने अपनी मां सरोज को जिम्मेदार ठहराया। जब मां सरोज घर में सो रही थी तो लल्ला चौहान ने सोती हुई मां को गोली मार दी। अस्पताल ले जाते वक्त उपचार से पहले ही सरोज की मौत हो गई।
शराब के नशे में बेटे ने मारी थी अपनी मां को 2 गोली
अपनी भांजी के प्रेम विवाह से नाराज लल्ला चौहान का अपनी मां सरोज के साथ काफी विवाद हुआ। शराब के नशे में धुत लल्ला चौहान को इस बात का भी ख्याल नहीं रहा कि जिससे वह विवाद कर रहा है वह उसकी सगी मां है। लल्ला चौहान ने नशे में धुत होकर अपनी मां पर एक के बाद एक दो गोलियां चलाई। पहली गोली सरोज के पैर में लगी और दूसरी गोली सरोज के पेट में जा घुसी। इन 2 गोलियों ने सरोज की जान ले ली।
शिवपुरी में शराब के नशे में पिता बन गया हैवान
दिल दहलाने वाली दूसरी घटना शिवपुरी की है। यहां गौशाला बस्ती लुधावली निवासी रामप्रसाद शाक्य अपने घर में ही अपने सगे बेटे राम किशन के साथ बैठकर शराब पी रहा था। उनके साथ रामप्रसाद का भतीजा जगदीश भी बैठा हुआ था। तीनों जाम से जाम टकरा रहे थे। अचानक शराब के नशे में किसी बात को लेकर पिता और पुत्र के बीच विवाद हो गया। यही विवाद कत्ल की वजह बन गया।
पिता ने मारी कुल्हाड़ी, चचेरे भाई ने घोंप दिया चाकू
शराब के नशे में हुए विवाद में बेटे राम किशन ने अपने पिता राम प्रसाद को गालियां देना शुरु कर दिया। बेटे की मुंह से गाली सुनकर पिता रामप्रसाद को इतना गुस्सा आया कि उसने अपने बेटे की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। यह नजारा देखकर साथ बैठे चचेरे भाई जगदीश ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी और उसने पिता और पुत्र का झगड़ा शांत कराने की बजाय चाकू लेकर रामकिशन के पेट में घोंप दिया। जिससे राम किशन की मौत हो गई।
हत्या के बाद शव को घसीट कर नाले में फेंक आए
हत्या के बाद भी हैवानियत की असल तस्वीर उस वक्त सामने निकल कर आई जब पिता ने अपने बेटे की लाश को अपने भतीजे के साथ मिलकर ढाई सौ मीटर तक घसीटा और उसे दूर बह रहे नाले के किनारे फेंक दिया। दिल दहलाने वाली इस घटना को सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+