Bhind News: दुल्हन के उमड़ते अरमानों पर प्रशासन ने फेरा पानी, बता दिया ऐसा राज कि दूल्हे ने शादी से किया इंकार
Bhind News: भिंड में पुलिस के साथ महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी मौके पर पहुंचे और शादी रुकवाया। जब नाबालिग की दस्तावेज की की गई। इस दौरान पाया गया कि लड़की बालिग होने के लिए दो महीना शेष हैं।

Bhind News: मध्यप्रदेश के भिंड जिला में महिला बाल विकास विभाग को बाल विवाह होने की गुप्त सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन की टीम ने लड़का व लड़की पक्ष के परिजनों को बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 की जानकारी देने के साथ समझाकर बाल-विवाह होने से रोका। भिंड जिले में एक 17 वर्षीय नाबालिग की शादी उसके परिजन कराने वाले थे। लेकिन समय रहते इस रोक दिया गया।
घटना जिले के गोरमी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक चार में रहने वाले एक परिवार ने अपनी नाबालिग बेटी का विवाह तय कर दिया था। शनिवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने जिला महिला बाल विकास विभाग के प्रशासनिक अधिकारी से शिकायत कर इस शादी होने की जानकारी दी। चूंकि लगातार जिले में बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे में महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक प्रभा शर्मा वार्ड क्रमांक 4 पर पहुंची और शादी होने की बात की जांच की।
प्रभा शर्मा ने जानकारी दी कि शिकायत के आधार पर मिली जांच सही पाई गई है। परिवार द्वारा जिस नाबालिग की शादी करायी जा रही थी। उसके बालिग यानी 17 वर्ष 10 महीने की है। जो शादी करने की वैधानिक उम्र के दायरे में नहीं है। ऐसे में तुरंत नाबालिग शादी की जानकारी गोरमी थाना पुलिस को भी दी गई। जिससे मौके पर पहुंची पुलिस और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारीयों ने साथ में नाबालिग के परिवार और माता पिता को समझाइश दी।












Click it and Unblock the Notifications