8 माह की गर्भवती बीजेपी की प्रत्याशी कई किलोमीटर चलकर कर रही चुनाव प्रचार

भिंड के गोरमी नगर परिषद की वार्ड क्रमांक 9 से चुनाव मैदान में उतरी बीजेपी की तरफ से 8 महीने की गर्भवती महिला प्रत्याशी

भिंड, 7 जुलाई। भिंड में गोरमी नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 9 से बीजेपी ने इस बार जिस महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है वह महिला प्रत्याशी 8 माह की गर्भवती है। 8 माह की गर्भवती होने के बावजूद महिला प्रत्याशी प्रियंका कैराना द्वारा प्रतिदिन कई किलोमीटर पैदल चलकर चुनाव प्रचार किया जा रहा है। घर घर पैदल पहुंचकर प्रियंका कैराना अपने लिए वोट मांग रहे हैं।

प्रियंका कैराना

अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है वार्ड नौ की सीट
इस बार गोरमी नगर परिषद की वार्ड क्रमांक 9 की सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। इसलिए इस बार बीजेपी ने प्रियंका कैराना को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। प्रियंका कैराना ने गर्भवती होने के बावजूद पार्टी द्वारा दिए जा रहे टिकट पर सहमति जताई और चुनाव मैदान में कूद गई।

प्रियंका कैराना

रोज कई किलोमीटर चलकर प्रियंका कैराना करती है चुनाव प्रचार

प्रियंका कैराना ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपनी इस अवस्था में भी प्रतिदिन कई किलोमीटर चलकर चुनाव प्रचार करती हैं। वह घर-घर जाकर लोगों से जनसंपर्क कर रही हैं और अपने पक्ष में वोट करने के लिए अपील भी कर रही हैं।

गोरमी नगर परिषद की अध्यक्ष पद की सीट भी है आरक्षित
गोरमी नगर परिषद की अध्यक्ष पद की सीट भी आरक्षित है। इस बार अध्यक्ष पद के लिए अनुसूचित जाति महिला के लिए सीट आरक्षित रखी गई है। गोरमी नगर परिषद में 2 वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हैं। पहला वार्ड क्रमांक 3 है और दूसरा वार्ड क्रमांक 9 है। लिहाजा इन 2 वार्ड से ही गोरमी नगर परिषद की अध्यक्ष चुनी जाएगी।

प्रियंका कैराना स्वास्थ्य का भी रख रही है ध्यान
अपने प्रतिदिन के कई घंटे के चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका कैराना अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रख रही है। 8 माह की गर्भवती होने की वजह से उन्हें काफी एहतियात बरतना पड़ रहा है। वे समय-समय पर डॉक्टर से परामर्श भी लेती रहती हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के साथ-साथ उन्हें अपने लिए चुनाव प्रचार भी करना है। दोनों ही जिम्मेदारियों को प्रियंका कैराना बखूबी निभाने की कोशिश में जुटी हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+