चंबल अंचल में बदलती बयार, पिता के शव को बेटी ने दी मुखाग्नि

भिंड मे लड़की ने अपने पिता को मुखाग्नि देकर तोड़ी पुरानी कुरुतियां

भिंड, 12 मई। चंबल के भिंड जिले से बदलती बयार की एक तस्वीर निकलकर सामने आई है। भिंड शहर के मुक्तिधाम में एक बेटी ने अपने पिता के शव को मुखाग्नि दी है। इतना ही नहीं बेटी के द्वारा अन्य सभी क्रियाकर्म भी पूरे विधि विधान के साथ पूरे किए गए। बेटी की जिद की वजह से परिवार और समाज ने इस बदलाव को स्वीकार किया है।

girl
दरअसल भिंड शहर के भूता बाजार निवासी 47 वर्षीय सुधीर बंसल पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। इसके बाद सुधीर बंसल के शव को भिंड स्थित निज निवास भूता बाजार लाया गया। जब अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी तभी उनकी 17 वर्षीय इकलौती बेटी खुशी बंसल ने पिता के शव को मुखाग्नि देने की इच्छा जाहिर की। बेटी की इस बात को सुनने के बाद परिवार और समाज के लोगों ने इस पर ऐतराज जताना शुरु कर दिया।

पिता को मुखाग्नि देने के लिए खुशी ने किया सभी को राजी
जब खुशी ने लोगों को बताया कि पापा मुझे अपने बेटे की तरह ही समझते थे और वो कहते थे कि तुम ही मेरे बेटे हो, इसलिए मैं ही पिताजी का अंतिम संस्कार करूंगी। साथ ही खुशी ने कहा कि ऐसा करने से ही उसके पिता की आत्मा के साथ साथ उसके मन को भी शांति मिलेगी। खुशी की ये बात सुनकर वहां मौजूद परिवार और समाज के लोगो ने सहर्ष खुशी की बात मान ली और फिर बेटी खुशी ने शहर के धर्म पुरी स्थित मुक्ति धाम पर पिता के शव को परिजनों और रिश्तेदारों के बीच मुखाग्नि दी।

समय के साथ रिवाजों में भी बदलाव लाना चाहिए
स्वर्गीय सुधीर बंसल के भतीजे डॉ हिमांशु बंसल का कहना है कि समय और परिस्थितियों के अनुसार सामाजिक नियम और परंपराओं में भी परिवर्तन करना गलत नहीं है। आज के परिवेश में बेटा और बेटी में कोई भेद नहीं रह गया है और फिर खुशी तो सुरेश बंसल जी की इकलौती बेटी है इसलिए हम सभी ने उसकी इच्छा का सम्मान करते हुए यह कदम उठाया है। अब तेरहवीं तक खुशी के द्वारा ही अंतिम संस्कार से जुड़े हुए सारे काम किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+