Indian Air Force के अपाचे हेलीकॉप्टर की भिंड में इमरजेंसी लैंडिंग, सेल्फी लेने की मची होड़
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में सोमवार सुबह एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई जिसके चलके पायलट को चंबल के बीहड़ों में उसे उतारना पड़ा।

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। हेलिकॉप्टर नयागांव एरिया के ग्राम जखमौली के नजदीक सिंध नदी के बीहड़ में उतरा। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के अनुसार नयागांव और उमरी थाने से पुलिस बल मौके के लिए रवाना किया गया है।
Recommended Video
हेलिकॉप्टर जखमौली के ग्यासिंह भदौरिया के खेत में सुरक्षित लैंड हुआ है। यह बीहड़ क्षेत्र है। पायलट और इसमें सवार सैनिक सुरक्षित हैं। हेलिकॉप्टर को देखने के लिए मौके पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। कुछ ही देर में ग्वालियर से एयरफोर्स के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने गांव वालों को हटा दिया।
अपाचे हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के बाद वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि विमान खुले खेत में लैंड हुआ है।और भारी संख्या में ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए हैं। वो विमान के साथ सेल्फी ले रहे हैं और उसका वीडियो बना रहे हैं।
जानकारी अनुसार भारतीय वायुसेना के विमान अपाचे AH 64E में अचानक तकनीकी खराबी कोई आ गई। इसी के कारण इमरजेंसी में लैंड किया गया। टाइम रहते हेलीकॉप्टर की सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग करवा दी गई। नहीं तो कोई बड़ी घटना भी हो सकता थी। पिछले दिनों मुरैना में एयरफोर्स 2 विमान आपस में टकराकर क्रेश हो गए थे और इस हादसे में एक पायलट की भी मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications