एमपी: बीस हजार में खरीदकर डेढ़ लाख में बेच देती थी बैंक अकाउंट, शातिर महिला ठग को भिंड पुलिस ने पकड़ा

भिंड पुलिस ने एक शातिर महिला ठग को नोएडा से गिरफ्तार किया है, पति के साथ मिलकर करती थी लोगों से ठगी

भिंड, 27 सितम्बर। भिंड पुलिस ने एक शातिर महिला ठग को नोएडा से गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई शातिर महिला ठग अपना नाम बदलकर नोएडा में छुपी हुई थी। यह महिला ठग भोले भाले लोगों के साथ ठगी करने का काम करती थी। अपने पति के साथ मिलकर भोले भाले लोगों को ठगना इस महिला का मुख्य पेशा है। पकड़ी गई महिला ठग के पति को भिंड पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

भिंड की युवती से 1 साल पहले हुई थी ठगी

भिंड की युवती से 1 साल पहले हुई थी ठगी

भिंड की रहने वाली एक युवती ने एक साल पहले कोतवाली में यह शिकायत दर्ज कराई थी कि jeevansathi.com के माध्यम से उसकी दोस्ती हिमांशु राजपूत नाम के शख्स हुई थी। हिमांशु राजपूत खुद को लंदन का निवासी बताता था। हिमांशु राजपूत ने युवती को झांसा देकर उससे साढ़े चार लाख से ज्यादा की रकम ठग ली थी।

खुद को एयरपोर्ट पर फंसा होने की बात कहकर ठगे थे रुपए

खुद को एयरपोर्ट पर फंसा होने की बात कहकर ठगे थे रुपए

युवती ने बताया कि हिमांशु राजपूत ने उसे फोन पर कहा था कि वह दिल्ली घूमने आ रहा है। इसके बाद एक महिला ने फोन लगाकर कहा कि एयरपोर्ट पर हिमांशू 35000 पाउंड के साथ पकड़ा गया हैं। ऐसा झांसा देकर युवती से साढ़े चार लाख की ठगी कर ली गई। युवती को जब ठगी का अहसास हुआ तो युवती ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

युवती की शिकायत पर नाइजीरियन को किया था पुलिस ने गिरफ्तार

युवती की शिकायत पर नाइजीरियन को किया था पुलिस ने गिरफ्तार

युवती की शिकायत पर से भिंड पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और पुलिस ने ठगी करने वाले नाइजीरियन जॉन जूलियस को उसके पांच अन्य साथियों के साथ नोएडा से गिरफ्तार कर लिया था लेकिन जॉन जूलियस की पत्नी सोनिया सोनेवाल पुलिस के हाथों बच निकलने में कामयाब हो गई। बीते रोज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सोनिया नोएडा में अपना नाम बदल कर रह रही है। इसी सूचना पर से पुलिस ने नोएडा में जेपी अमन सेक्टर 151 से महिला ठग को गिरफ्तार कर लिया।

सोनिया सोनेवाल करती थी बैंक अकाउंट खरीदने-बेचने का काम

सोनिया सोनेवाल करती थी बैंक अकाउंट खरीदने-बेचने का काम

जॉन जूलियस की पत्नी सोनिया भी ठगी करने वाले गिरोह में अहम किरदार थी। सोनिया भोले भाले लोगों से ₹20000 में अकाउंट खरीद लिया करती थी और ठगी करने वाले गिरोह को सोनिया सोनोवाल यह अकाउंट डेढ़ लाख रुपए तक में बेच दिया करती थी। पुलिस ने जब सोनिया को गिरफ्तार किया तो उसके पास से एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड और दो पासपोर्ट भी मिले है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+