Bhind News: बुरे फंसे भाजपा विधायक नरेंद्र कुशवाहा, कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, ये है पूरा मामला

Bhind News: मध्य प्रदेश के भिंड से विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। ग्वालियर के जिला एवं सत्र न्यायालय के एमपी-एमएलए कोर्ट ने 27 दिसंबर को 8 वर्ष पुराने अपहरण के मामले में सुनवाई की। कोर्ट ने नरेंद्र सिंह कुशवाह से कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था। लेकिन विधायक पेश नहीं हुए। अगली सुनवाई 8 जनवरी को होगी। मामला 2015 का है‌। बीजेपी विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने से हड़कंप मच गया है।

शासकीय अधिवक्ता धर्मेद्र शर्मा के मुताबिक 8 वर्ष पहले 2015 में जिला पंचायत चुनाव के समय वार्ड क्रमांक 6 जवासा से नरेंद्र सिंह कुशवाह की पत्नी मिथलेश कुशवाहा पर्चा दाखिल कर रही थी। इसी वार्ड से बाबूराम जामौर भी पर्चा दाखिल कर रहे थे।

Bhind, Madhya Pradesh

बाबूराम जामौर को पर्चा दाखिल करने से रोकने के लिए नरेंद्र सिंह कुशवाह ने अपने 3 अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर बाबूराम को अपहरण करके उनके साथ मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

इस मामले में देहात थाने में नरेंद्र सिंह कुशवाह और केशव देसाई समेत 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। यह मामला ग्वालियर में जिला एवं सत्र न्यायालय में एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहा है। 27 दिसंबर को नरेंद्र सिंह कुशवाह को कोर्ट में पेश होना था लेकिन वह पेश नहीं हुए, जबकि केशव देसाई जो कि वर्तमान में गोहद विधानसभा से कांग्रेस के विधायक हैं वे कोर्ट में पेश हुए थे।

इसी मामले में कोर्ट ने नरेंद्र सिंह कुशवाह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। अगली सुनवाई 8 जनवरी को है। कोर्ट ने ग्वालियर और भिंड के पुलिस अधीक्षकों को भी आदेश किया है कि वह नरेंद्र सिंह कुशवाह को कोर्ट में पेश करें।

बता दें कि विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। इस बार वे भिंड विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+