भिंड में अचानक टूट गई होटल की लिफ्ट, मच गई चीख पुकार

भिंड के होटल किंग इम्पीरियल में लिफ्ट टूटने की हुई घटना, एक ही परिवार के एक दर्जन सदस्य थे लिफ्ट में मौजूद।

भिंड, 1 जून। भिंड के एक होटल में लिफ्ट टूट जाने का मामला सामने आया है। लिफ्ट जिस वक्त टूटी उस वक्त एक ही परिवार के एक दर्जन लोग लिफ्ट में सवार थे।

selfy
लिफ्ट में सवार एक ही परिवार के लोगों में से मौजूद एक शख्स पूरे परिवार की सेल्फी ले रहा था तभी अचानक लिफ्ट टूट गई और भरभरा कर नीचे आ गिरी।
किंग इंपीरियल होटल में हुआ हादसा
लिफ्ट टूटने के यह हादसा भिंड शहर में स्थित किंग इंपीरियल होटल में हुआ है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात को तकरीबन 11 बजे अचानक होटल की लिफ्ट टूट गई। इस वजह से लिफ्ट के अंदर चीख-पुकार मच गई।
bhind
शादी की सालगिरह मनाने पहुंचा था परिवार
जानकारी के अनुसार फूप इलाके में रहने वाले राजीव दुबे अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर पूरे परिवार समेत होटल किंग इंपीरियल में पहुंचे थे। यहां भोजन करने के बाद सभी लोग लिफ्ट से नीचे उतर रहे थे, तभी अचानक लिफ्ट टूट गई और यह हादसा हो गया।
लिफ्ट के अंदर ले रहे थे सेल्फी
राजीव दुबे के परिवार के तकरीबन एक दर्जन सदस्य लिफ्ट के अंदर जो मौजूद थे। उस वक्त परिवार का एक सदस्य लिफ्ट में मौजूद सभी लोगों की सेल्फी लेने का प्रयास कर रहा था, तभी अचानक लिफ्ट टूट गई और सेल्फी में यह हादसा कैद हो गया।
खुद ही कोशिश करके आए लिफ्ट से बाहर
राजीव दुबे का पूरा परिवार लिफ्ट के टूट जाने के बाद लिफ्ट के अंदर फंसा रह गया। लिफ्ट टूटकर जब नीचे गिरी तो लिफ्ट में धुआं भी भर गया है। इस वजह से लिफ्ट के अंदर मौजूद सभी लोग घबरा गए और चीखने चिल्लाने लगे। जब होटल प्रबंधन की तरफ से कोई शख्स मदद को नहीं आया तो तकरीबन 5 मिनट तक मशक्कत करने के बाद लिफ्ट में बंद सभी लोग खुद ही लिफ्ट के बाहर आ गए।
होटल प्रबंधन पर लगाया बदसलूकी का आरोप
राजीव दुबे ने होटल प्रबंधन पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। राजीव दुबे का कहना है कि जब इस हादसे के बाद उन्होंने होटल प्रबंधन से इस बात की शिकायत की तो होटल प्रबंधन ने उनके साथ बदसलूकी करना शुरू कर दिया। परिवार में छोटे बच्चे और महिला साथ होने की वजह से राजीव दुबे होटल प्रबंधन से झगड़ने की बजाय चुपचाप अपने घर वापस लौट आए।
होटल प्रबंधन ने लिफ्ट टूटने की बात को नकारा
किंग इंपीरियल होटल के मैनेजर उमराव राठौर ने वनइंडिया से बातचीत में लिफ्ट टूटने की बात को नकारा है। उमराव राठौर का कहना है कि लिफ्ट की कोई लाइट जरूर टूट कर गिर गई होगी लेकिन लिफ्ट टूटने जैसी कोई घटना उनके होटल में नहीं हुई है। उनके होटल की लिफ्ट सही सलामत है।
सिटी कोतवाली में लिखित आवेदन देकर की शिकायत
राजीव दुबे ने बुधवार को सिटी कोतवाली में एक लिखित आवेदन देकर शिकायत की है और पूरी घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी है। राजीव दुबे ने इस मामले में होटल प्रबंधन की बदसलूकी का जिक्र करते हुए होटल प्रबंधन पर कार्रवाई करने की मांग भी की है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+