Basti News: महिला का फंदे से लटकता मिला शव, भाई ने लगाया परिजनों पर यह आरोप
Basti News: बस्ती के वाल्टरगंज क्षेत्र के गनेशपुर चुुवाड़े गांव में घर महिला का शव पाइप से लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं महिला के भाई ने परिजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक, चुवाड़े गांव के हरीश चंद्र की पत्नी का शव पाइप से लटकता मिला। हरीश चंद्र आटा चक्की चलाते हैं। इसी चक्की से सटे एक कमरा है। जिसमें वह कभी- कभी सोते हैं। सुबह जब वह कमरे में गये तो पत्नी का शव देख बदहवास हो गए। उन्होंने पुलिस व अन्य लोगों को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

जानकारी मिलने पर मृतका की मां प्रभावती, भाई विजय व अन्य लोग वहां पहुंच गए। मृत महिला के भाई ने हत्या का अरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में परशुरामपुर थाना क्षेत्र के नागपुर कुंवर निवासी मृतका के भाई विजय की तहरीर पर पति हरीश चंद्र, ससुर रामसुरेश, सास निर्मला देवी, जेठ श्यामधर व उसकी पत्नी, देवर राजेश व ननद रेनू के खिलाफ दहेज हत्या में केस दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष नारायन लाल श्रीवास्तव ने बताया कि मृत महिला के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।












Click it and Unblock the Notifications