Basti: दबंग ने पहले किया रेप, फिर नाबालिग लड़की को जिंदा जलाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Basti News: दिल दहला देने वाली घटना उत्तर प्रदेश के बस्ती (Basti) से सामन आई है, जिसे सुनकर आपकी रूह तक कांप जाएगी। दरअसल, यहां 17 साल की लड़की के साथ गांव के ही मनचले दबंग ने पहले रेप किया। फिर लड़की पर मिट्टी का तेल छिड़कर कर उसे जिंदा जलाकर मार डाला।

इस मामले में पुलिस ने मृतक लड़की के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह खौफनाक घटना 1 अक्टूबर को कप्तानगंज थाने के अंतर्गत एक गांव में हुई। आरोपी ने लड़की के साथ बलात्कार किया, फिर उस पर मिट्टी का तेल डाला और उसे आग के हवाले कर दिया और फिर भाग गया।

Basti News

जब लोगों ने धुआं और आग की लपटें देखीं तो वे चौंक गए। उन्होंने तुरंत लड़की के परिवार को इस भयावह स्थिति के बारे में बताया। पीड़िता का 80 प्रतिशत शरीर बुरी तरह जल गया था। उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले जाया गया और फिर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यहां से उसे इलाज के लिए लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल ले रेफ कर दिया गया था। यहां उसने बुधवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी शंकर गौड़ की तलाश तेज कर दी। काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया गया। पुलिस अधिकारी प्रदीप कुमार तिवारी ने शंकर गौड़ की गिरफ्तारी की पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि कप्तानगंज थाने में दर्ज मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं जोड़ी जाएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 1 अक्टूबर को हुई थी, लेकिन कप्तानगंज पुलिस स्टेशन को 12 अक्टूबर तक इसकी सूचना नहीं दी गई थी। 15 दिन तक लगातार जिंदगी और मौत से जूझती नाबालिग पीड़िता आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई।

लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में पीड़िता के मौत की जानकारी मिलते ही कप्तानगंज थाने की पुलिस लखनऊ पहुंची। कप्तानगंज पुलिस ने लखनऊ में ही शव का पोस्टमार्टम कराया। लड़की के पिता ने शंकर गौर के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने उनकी बेटी को न्याय दिलाने के लिए तुरंत कार्रवाई की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+