बस्ती: अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
बस्ती: अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
बस्ती, 16 जून: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि कार सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे में जान गवाने वाले सभी लोग गोरखपुर जिले के बताए जा रहे है।

यह हादसा बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा के पास नेशनल हाइवे पर हुआ है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, गुरुवार की सुबह नेशनल हाइवे के पास एक कार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से कार टकरा गई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। घटना में एक ही परिवार के कार चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि कार में सवार तीन लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने कार में सवार सभी को बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे की जानकारी पुलिस ने फोन के जरिए घायलों के परिजनों को दी। पुलिस की मानें तो गोरखपुर के पादरी बाजार के रहने डॉ. ओम नरायन श्रीवास्तव फतेहपुर में रहते हैं। बीती रात वो अपने परिवार के साथ पैतृक आवास गोरखपुर के पादरी बाजार जा रहे थे। देर रात 11:45 जैसे ही ये लोग कप्तानगंज थाना इलाके के खजुहा गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी।
कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार रवि श्रीवास्तव (40), वंदना श्रीवास्तव (70), रतन श्रीवास्तव (35) और कार चालक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार में पीछे बैठे डॉ. ओम नारायण (78) और प्रणव श्रीवास्तव (14), वैष्णवी (8) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग कार में फंस गए। सभी को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। तीन एम्बुलेंस से मृतकों के शव समेत घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुंवर ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी?












Click it and Unblock the Notifications