UP: आंगन में इस हाल में किशोरी को देख उड़े परिजनों के होश, पुलिस ने शुरु की छानबीन

बस्ती के कोतवाली क्षेत्र एक किशोरी का शव उसके घर के आंगन में लटकता मिला है। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।

basti

Basti News: बस्ती के कोतवाली क्षेत्र के कटरा मोहल्ले की रहने वाली किशोरी का शव उसके घर में फंदे से लटकता मिला। बेटी को इस हाल में देख परिजनों के होश उड़ गए । परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट में फंदे से लटकने से जान जाने की पुष्टि हुई है।

जानकारी के मुताबिक, कटरा पतेलवा के रहने वाले गंगाराम की बेटी नेहा का शव मंगलवार को उसके घर के आंगन में फंदे से लटकता मिला था। नेहा बैरिहवां स्थित एक स्कूल में आठवीं की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात नेहा खाना खाने के बाद सोने चली गयी थी। अगले दिन भोर में परिजनों ने देखा कि आंगन में लगी पाइप में दुपट्टे के सहारे नेहा का शव लटक रहा है। परिजन जब तक नेहा को फंदे से नीचे उतारते उसकी मौत हो चुकी है। गंगाराम की चाय नास्ते की दुकान है। जिससे वह परिवार का भरण पोषण करते हैं। इस घटना से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।

Recommended Video

    बस्ती: गेंहू की फसल में लगी भीषण आग, मचा हड़कम्प

    थानाध्यक्ष कोतवाली ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत का कारण हैंगिंग ही आया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+