बरेली: 'कुणाल बनकर ताहिर ने मेरे साथ लव जिहाद, धोखा और रेप किया', युवती के आरोप पर केस दर्ज कर पुलिस ने कहा- लव जिहाद का मामला नहीं

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवती ने इज्जतनगर थाने में तहरीर देकर मुस्लिम युवक पर लव जिहाद के साथ अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने आरोप लगाया कि ताहिर हुसैन नाम के युवक ने कुणाल शर्मा बनकर उसे प्रेम के जाल में फंसाया और मंदिर में शादी कर ली। जब वह गर्भवती हुई तो उसके साथ ताहिर और उसके परिजनों ने मारपीट की जिससे उसका गर्भपात हो गया। ताहिर उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। युवती के आरोपों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि सुसंगत धाराओं में ताहिर और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह लव जिहाद का मामला नहीं है।

Recommended Video

    बरेली: 'कुणाल बनकर ताहिर ने मेरे साथ लव जिहाद, धोखा और रेप किया', युवती के आरोप पर केस दर्ज
    Woman alleged that tahir cheated her concealing his identity and pressurized for conversion

    इज्जतनगर थाना क्षेत्र की युवती ने पुलिस को बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है जहां एक साल पहले उसकी मुलाकात कुणाल शर्मा से हुई। ताहिर हुसैन ने अपना धर्म छुपाकर नाम कुणाल शर्मा बताया था। कहा कि वह मेरे साथ मंदिर भी जाता था। हिंदू बनकर उसने प्यार के जाल में फंसाया और धोपेश्वर नाथ मंदिर में शादी भी की। वह ताहिर के साथ पत्नी की तरह रहने लगी। जब गर्भवती हुई तो शादी की बात कहने पर ताहिर बोला कि उसके धर्म में लव जिहाद होता है और हिंदू को गर्भवती करने पर सवाब मिलता है। अब वह शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। ताहिर के परिजनों ने मेरे पेट और प्राइवेट पार्ट पर लातें मारीं जिससे मेरा गर्भपात हो गयाा, अब वे मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। युवती ने कहा कि ताहिर ने उसके साथ लव जिहाद, धोखा और रेप किया है। वह न्याय मांगने के लिए पुलिस की शरण में आई है।

    Woman alleged that tahir cheated her concealing his identity and pressurized for conversion

    युवती की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने मामले पर कहा कि युवती आरोपी युवक को पहले से जानती थी। युवक ने शादी का वादा किया था लेकिन अब वह मुकर रहा है जिसको लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी ताहिर हुसैन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मारपीट के आरोपों के तहत ताहिर के परिजनों के नाम भी एफआईआर में हैं और उनके खिलाफ भी आईपीसी की सुसंगत धाराएं लगाई गई हैं। अन्य लोगों से पूछताछ कर जांच की जा रही है। युवती ने जो भी आरोप लगाए हैं उसका साक्ष्य मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी ने यह भी कहा कि यह लव जिहाद जैसा मामला नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+