मेहमान बनकर सूट-बूट में आए चोर ने फिल्मी स्टाइल में चुरा लिया नोटों से भरा बैग, Video में देखिए
Bareily news, बरेली। चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला बरेली का है जहां नामकरण की पार्टी में चोर ने पैसों और ज्वेलरी से भरा बैग चोरी कर फरार हो गए। चोरी की पूरी घटना शादी हॉल में लगे कैमरे में कैद हो गई जिसमें एक नाबालिग चोर बड़ी ही सफाई से पैसों से भरा बैग चोरी कर फरार हो गया और किसी को भनक तक नहीं लगी। वहीं पुलिस ने चार दिन बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज में देखिए, हाथ में बैग लेकर बड़ी सफाई से निकलता यह कोई मेहमान नहीं है बल्कि चोर है। उसके हाथ में जो बैग है, उसमें पैसे और गहने भरे हुए हैं। बैग में लाखों रुपए कैश और जेवर मैजूद था। दरअसल बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यापारी गौरव श्रीवास्तव के बेटे का नामकरण का कार्यक्रम सुभाष नगर थाना क्षेत्र के एक शादी हॉल में चल रहा था कि तभी पैसे और बच्चे को मिलने बाले नेग के लिफाफों के साथ जेवर से भरा बैग चोरी हो गया। बैग के चोरी होते ही हॉल में अफरातफरी फैल गई और जब शादी में हॉल में लगे सीसीटीवी के विजुअल को चेक किया गया तो दो चोर बैग की चोरी करते हुए साफ़ नजर आए। दोनों चोर सूटबूट पहनकर मेहमान बनकर प्रोग्राम में दाखिल हुए, काफी देर तक वो इधर-उधर घूमते रहे और फिर पैसों और जेवर से भरे बैग पर उनकी नजर टिक गई।
हॉल में कुछ देर बैठने के बाद मौका लगते ही एक चोर ने बैग उठाने का इशारा किया तो दूसरे चोर ने पैसों से भरा बैग उठकर निकल गया और चलते-चलते उसने बैग को एक दूसरे थैले में रखकर फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। चोरी गए बैग में लाखों रुपए नगद के साथ बच्चे को मिलने वाला नेग का पैसा और सोना-चांदी के जेवर रखे थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने लगभग दो लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
दोनों चोरों ने बड़ी ही सफाई से चोरी की घटना कर पल भर में शादी हॉल से बहार निकल गए पर उनकी चोरी पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के बारे में एसपी सिटी अभिनंदन सिंह को पता चला तो मामले को जल्द दर्ज कर चोरों को पकड़ने का आदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications