कूलर में लगी आग और एकाएक चारों तरफ से उठने लगीं लपटें, लोग जब तक आते तब तक बच्ची की हो गई मौत
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में किला थाना क्षेत्र के कंघी टोला इलाके में सोमवार को एक घर में आग लगने से 3 साल की बच्ची जिंदा जल गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई है, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है आग कूलर में शार्ट सर्किट के चलते लगी है, जिस वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया।

कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी की दहशत होने और जनता कर्फ्यू होने के बावजूद भी लोगों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए आग में फंसी चाची-भतीजी को निकालने की भरपूर कोशिश की। मोहल्ले के लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का भी काफी प्रयास किया। हालांकि मोहल्ले वालों की लाख कोशिशों के बावजूद इस आग में जलकर 3 साल की बच्ची की मौत हो गई।
दमकलकर्मी प्रेम सिंह ने बताया कि संकरी गली होने के कारण हम लोगों को आने में दिक्कत हुई। फिर भी हम लोगों ने जल्द से जल्द आग पर काबू पा लिया। दुर्भाग्यपूर्ण से दम घुटने से 13 साल की बच्ची की मौत हो गयी जबकि एक महिला झुलस गई। किला के कंघी टोला में घर में आग लगने की खबर पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची।
हालांकि गलियां संकरी होने की वजह से काफी दिक्कत हुई। लेकिन फायर विभाग के कर्मचारी ने अपनी जान की परवाह किये बगैर आग में जल रही महिला और उसकी भतीजी को बचाने का प्रयास किया, जिसमें बच्ची पलक की मौत हो गई है। जबकि महिला निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।












Click it and Unblock the Notifications