UP News: 'इतना दिन मायके में क्यों रुकी?' सवाल पूछने पर पत्नी ने तोड़ा पति का हाथ, अस्पताल में भर्ती
UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद से पति-पत्नी के बीच का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बरेली जनपद में एक महिला अपने मायके चली गई थी और काफी दिन बाद वह मायके से लौटकर ससुराल आई।
ससुराल आने के बाद पति द्वारा उसे मायके में रुकने को लेकर सवाल पूछा गया। इस बात से नाराज होकर महिला अपने पति पर हमला बोल दी। महिला ने अपने पति के ऊपर ईंट से हमला कर दिया।

ईंट हाथ पर लगने के चलते उसके पति का हाथ फैक्चर हो गया। इसके अलावा उसने पति के सर और शरीर के अन्य स्थानों पर भी वार किया जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया।
घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी द्वारा उठाए गए ऐसे कदम को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।
यहां का है पूरा मामला: दरअसल, यह पूरा मामला बरेली जनपद के सीबीगंज थाना क्षेत्र के जोगीढेर गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता है।
कुछ समय पहले उसकी पत्नी उसे नाराज होकर मायके चली गई थी। उसकी पत्नी मायके में कई दिन रहने के बाद जब ससुराल वापस लौटी तो उसके पति ने उसे ससुराल में इतने दिन ठहरने का कारण पूछा।
इसके अलावा पति द्वारा यह भी पूछा गया कि इतने दिन तक ससुराल में वह क्या कर रही थी? पति द्वारा पूछा गया सवाल पत्नी को नागवार लगी। उसके बाद उसने पति के ऊपर हमला बोल दिया।
पति के परिवार वालों का आरोप है कि उसकी पत्नी ने हाथ तोड़ने के साथ ही सिर पर भी ईंट से वार कर दिया है जिसके चलते उसकी हालत गंभीर है। जिला अस्पताल में पति का इलाज चल रहा है। वहीं पति द्वारा पत्नी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाने की बात कही जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications