UP News: मंदिर में दिखा विशालकाय अजगर, पहले गया शिवलिंग के पास, फिर किया कुछ ऐसा, हैरान रह गए ग्रामीण
UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के अलीगंज मझगवां विकासखंड से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। विकासखंड के लोहारी गांव में स्थित एक मंदिर में मंगलवार को विशालकाय अजगर पहुंच गया।
जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। ग्रामीणों द्वारा बताया गया की मंदिर में प्रवेश करने के बाद अजगर द्वारा ऐसा किया गया जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। हालांकि बाद में ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई।

सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अजगर को पड़कर अपने साथ ले गए। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि मंगलवार दोपहर में अरिल नदी के किनारे एक अजगर देखा गया। खेत में काम कर रहे किसानों ने अजगर देखने के बाद गांव के अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी।
देखते ही देखते गांव से काफी संख्या में लोग अजगर देखने के लिए पहुंच गए। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि नदी के किनारे से निकलकर अजगर मंदिर में पहुंच गया। मंदिर में पहुंचने के बाद वह शिवलिंग पर लिपटकर काफी देर तक रहा उसके बाद दीवाल पर लगे हनुमान जी की फोटो को स्पर्श किया और वापस लौट गया।
अजगर द्वारा मंदिर में घुसकर ऐसा करता देख गांव के लोग आश्चर्य में पड़ गए। लोगों द्वारा उसे लेकर तरह-तरह की बात कही जाने लगी। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को भी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू करते हुए अजगर को बोरी में भर लिए। उसके बाद अजगर को पकड़ कर लोगों ने जंगल में सुरक्षित स्थान पर उसे छोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications