UP News: 'फ्री का राशन BJP का लेते हो और वोट...', होमगार्डों ने चौकीदार को गिराकर पीटा, Video Viral
UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के नवाबगंज तहसील में दो होम गार्ड्स द्वारा एक चौकीदार की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि चौकीदार जमीन की फर्द निकलवाने तहसील पहुंचा था।
इसी दौरान होमगार्ड से से उसकी कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान दोनों होम गार्ड्स को इतना गुस्सा आया कि उन लोगों ने तहसील परिसर में ही चौकीदार की पटक कर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं दोनों ने सरकारी राइफल की बट से भी चौकीदार को पीटा।

मारपीट के दौरान समीप में खड़ी भीड़ मूकदर्शक बनी रही। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।
मुंह पर जूता रखकर दबाए रहे: सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि होम गार्ड्स चौकीदार को मारते-पीटते हुए उसे जमीन पर गिरा देते हैं। गिराने के बाद उसके मुंह पर जूता रखकर रगड़ते हैं।
नवाबगंज के बहोरनगला गांव के रहने वाले वीरेंद्र कुमार जाटव का आरोप है कि वह नवाबगंज थाने में चौकीदार के पद पर तैनात है। उसने बताया कि मंगलवार को वह अपनी जमीन का फल निकलवाने के लिए तहसील गया था।
उसने कहा कि तहसीलदार कार्यालय पर तैनात होमगार्ड वीर बहादुर और रामपाल से उसकी मुलाकात हो गई। चौकीदार ने आरोप लगाया कि उसे देखते ही उन लोगों ने तंज करते हुए कहा कि यह सब भाजपा से फ्री का राशन लेते हैं लेकिन वोट नहीं देते हैं।
चौकीदार वीरेंद्र कुमार जाटव का कहना है कि उसने उन लोगों का जवाब देते हुए कहा कि केवल वहीं भाजपा सरकार का राशन नहीं लेता है जितने लोग गरीब हैं सबको सरकार द्वारा राशन दिया जाता है। इसी बात पर होमगार्ड उससे कहासुनी करने लगे।
उसने आरोप लगाया कि दोनों होमगार्ड ने उसे गालियां दी और मारने पीटने के साथ ही थाने में बंद करने की भी धमकी दी। इतना ही नहीं मना करने पर उन लोगों ने उसे तहसील परिसर में ही जमीन पर गिरकर पीटना शुरू कर दिया तथा लात घूसों और राइफल की बट से पीट कर घायल कर दिया।
देखें Video-
इस मामले में चौकीदार द्वारा नवाबगंज थाने में पुलिस से शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। वही चौकीदार का कहना है कि इस मामले में वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी बरेली से मिलकर भी शिकायत करेगा।












Click it and Unblock the Notifications