Bareilly News: विवाद होने के बाद नशे में धुत आरोपियों ने युवक को छत से नीचे फेंका, हालत गंभीर
Bareilly News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बरेली से दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां आपस में विवाद होने पर कुछ बदमाशों ने युवक को छत से नीचे फेंक दिया। युवक की हालत गंभीर है। यह घटना होटल रेडिसन की है। आरोपियों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट कराई गई है।
जानकारी के मुताबिक, व्यापारी सुरक्षा फोरम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल के बेटे को कपड़ा व्यापारी और उसके बेटे ने नशे की हालत में छत से नीचे फेंक दिया। करीब 25 फिट नीचे बेसमेंट में गिरे युवक को गंभीर चोटें आई है।

प्रेमनगर के राजेंद्र नगर निवासी संजय अग्रवाल व्यापारी सुरक्षा फोरम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। उनके बेटे सार्थक अग्रवाल स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों का व्यापार करते हैं। शनिवार को सार्थक एक परिचित व्यापारी के बेटे के तिलक समारोह में शामिल होने पीलीभीत बाईपास स्थित होटल रेडिसन गए थे।
सार्थक के साथ उनके दोस्त तुषार मित्तल और नंदीकर सक्सेना भी थे। समारोह के दौरान जनकपुरी निवासी कपड़ा व्यापारी सतीश अरोड़ा और उसका बेटा रिदिम अरोड़ा नशे की हालत में सार्थक से अभद्रता करने लगे। सार्थक के विरोध करने पर दोनों ने उसकी पिटाई की और पहली मंजिल से उसे बेसमेंट में फेंक दिया।
सार्थक के दोस्त नंदीकर को भी नीचे फेंकने की कोशिश की गई। व्यापारी नेता संजय अग्रवाल ने इज्जतनगर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने सतीश और रिदिम पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रेडिसन होटल के पीआरओ अमित शर्मा ने बताया कि हमारे यहां पार्टी आयोजित की गई थी। यह विवाद आयोजक पक्ष के मेहमानों के बीच हुआ था, इसका होटल प्रबंधन से कोई लेना-देना नहीं है।
इज्जतनगर थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि कुछ और एंगल की फुटेज निकालकर दोषियों के खिलाफ चार्जशीट लगाई जाएगी। एक अन्य वीडियो में आरोपी माफी मांगता दिख रहा है, थोड़ी देर बाद ही आरोपी पिता-पुत्र मौके से चले गए थे।












Click it and Unblock the Notifications