UP Board Result 2023: सेकंड डिवीजन से पास हुए BJP के पूर्व विधायक पप्पू भरतौल, नंबर काम आने पर कही ये बात
UP Board Result 2023: बरेली के बिथरी चैनपुर विधानसभा से BJP के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने भी 55 साल की उम्र में इंटर यानी 12वीं की परीक्षा पास कर ली है।

UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मंगलवार 25 अप्रैल की दोपहर 1:30 बजे जारी कर दिया गया। रिजल्ट जारी होते ही छात्रों ने राहत की सांस ली। बरेली के बिथरी चैनपुर विधानसभा से BJP के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने भी 55 साल की उम्र में इंटर यानी 12वीं की परीक्षा पास कर ली है।
25 अप्रैल को जैसे ही यूपी बोर्ड ने इंटर का परीक्षा परिणाम घोषित किया तो उसमें BJP के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल भी सेकंड डिवीजन से पास हो गए। पास होने की खुशी में पूर्व विधायक ने मिठाइयां बटवाईं। लेकिन, मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने तीन विषयों में नंबर कम आने पर असंतोष भी जाहिर किया है।
मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक पप्पू भरतौल कहा कि वह तीन विषयों की कॉपियां दोबारा चेक करवाएंगे। ताकि, नंबरों की गिनती में कुछ गड़बड़ हुई हो तो उसे सुधार लिया जाए। उनका कहना था, दो विषयों के नंबर से तो मैं संतुष्ट हूं, लेकिन तीन विषयों की कॉपी फिर से चेक करवाऊंगा।
इस दौरान मीडिया कर्मियों ने पूर्व विधायक पप्पू भरतौल से सवाल किया आपने किस तरह से तैयारी की थी। इसका जवाब देते हुए पूर्व विधायक ने कहा, तैयारी तो पढ़ाई से होगी..ऐसे कैसे होगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि योगी की सरकार में नकल विहीन परीक्षा हुई है। इतनी सख्ती थी कि नकल हो ही नहीं सकती थी।
मीडिया कर्मियों ने सवाल पूछा कि आज आपका इंटर का रिजल्ट आया है तो कितने नंबर आए है। इसका जबाव देते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि मुझे तीन विषयो की कॉपी की जांच फिर से करवानी पड़ेगी। बाकी दो विषयों से मैं संतुष्ट हूं। कहा कि कल में बरेली में अधिकारियों से मिलकर इसकी मांग करूंगा।
Recommended Video
परीक्षा से पहले कितनी देर पढ़ाई की इस सवाल का जवाब देते हुए पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने कहा कि हम तो नेता आदमी है...जनता पीछा कहां छोड़ती है। तो हम रात को 12 बजे के बाद दो घंटे पढ़ते थे। सुबह जल्दी उठकर दो घंटे तक पढ़ते थे औऱ फिर पेपर देने चले जाते थे।
पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने कहा कि हमको वकालत करनी है। गरीब लोग जिनके बाद केस लड़ने के लिए पैसे नहीं होते, ऐसे लोगों के हम फ्री में मुकदमें लड़ेंगे। तभी उनकों न्याय मिल पाएगा। बस यही सोचकर हमने पढ़ाई करना शुरू किया है। पढ़ाई करके LLB कर लेंगे और लोगों की मदद करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications