Bareilly : नैनीताल हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान कार ने सब-इंस्पेक्टर को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत
उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली से एक दुखद मामला सामने आया है जिसमें एक सब-इंस्पेक्टर को बलेनो कार ने टक्कर मार दी। यह घटना देर रात में तब हुई जब उन्होंने नैनीताल हाईवे पर एक संदिग्ध बलेनो कार को रोकने के कोशिश की पर कार चालक ने कार नहीं रोकी। उसने सीधा सब-इंस्पेक्टर संजय सिंह को टक्कर मारी और वहां से फरार हो गया। आनन-फानन में साथी पुलिसकर्मी संजय सिंह को हॉस्पिटल लेकर गए परन्तु इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

10 दिन पहले ही हुई थी तैनाती
मृतक बुलंदशहर जनपद के सिकंदरा थाना क्षेत्र के हलीमपुर गांव के निवासी हैं. वह 1998 बैच के सब इंस्पेक्टर बताए गए हैं। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों का कहना है कि 10 दिन पहले ही पुलिस लाइन से संजय सिंह की तैनाती भोजीपुरा थाने में की गई थी। बीते रात वह भोजीपुरा टोल प्लाजा और निजी मेडिकल कॉलेज के बीच 2 सिपाहियों के साथ खड़े थे। इसी दौरान उन्होंने एक बलेनो कार को हाथ देकर रोकने की कोशिश की मगर, वह कार नहीं रुकी। उसने संजय सिंह को टक्कर मार दी। सब इंस्पेक्टर के साथ तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत घायल सब इंस्पेक्टर को घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. मगर, उनकी कुछ घंटों बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।
इसके बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस सब इंस्पेक्टर को टक्कर मारने वाली कार की तलाश टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों से कर रही है। इसके साथ ही मृतक सब इंस्पेक्टर के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है।












Click it and Unblock the Notifications