UP News: चार साल में की तीन लोगों से शादी, मंझले पति के साथ कर दी ऐसा कांड, खुल गई दुल्हन की पोल
UP News: यूपी के बरेली जनपद में से एक शातिर दुल्हन से जुड़ा ऐसा मामला सामने आया है। जिसे जानकर हर कोई हैरान है। महिला ने चार साल में तीन लोगों से शादी कर ली। इस मामले में महिला के मझले पति ने धाेखा खाने के बाद पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरअसल, बरेली जनपद के बिहारमान नगला निवासी इमरान नामक युवक ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत किया कि चार साल पहले उसकी शादी भोजीपुरा की रहने वाली युवती से हुई थी। उसने बताया कि उसने प्रेम विवाह किया था।

उसने यह भी आरोप लगाया कि शादी के बाद उसकी पत्नी उससे रुपए की डिमांड करने लगी। रुपए न देने पर वह उसे झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देने लगी। बाद में वह घर में रखे नगद रुपए और गहने लेकर फरार हो गई।
बाद में इमरान को पता चला कि वह किसी दूसरे युवक के साथ फरार हुई है। ऐसे में वह उसके बारे में जानकारी जुटाने लगा तो पता चला कि वह भाेजीपुरा के रहने वाले एक युवक से शादी कर ली है।
युवक के घर के बार में जानकारी जुटाने के बाद इमरान जब वहां पहुंचा तो पता चला कि उस युवक को भी इसी तरह धमकी देकर वह युवती वहां से भी फरार हो चुकी है। दूसरे यानि मझले पति ने जब उसके बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह तीसरे युवक को प्रेमजाल में फंसाकर शादी की और उसे भी छोड़कर फरार हो चुकी है।
वहीं महिला के एक पति को कुछ दिन पहले नाेटिस मिली तो पता चला कि उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पति ने जब उससे संपर्क किया तो महिला ने मुकदमा खत्म करने के रुपए की डिमांड की। ऐसे में अब पति द्वारा पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई गई।












Click it and Unblock the Notifications