Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'जिन्हें तीन तलाक से मुक्ति दिलाई, वही महिलाएं 500 रुपए के लिए कर रहीं CAA का विरोध'

बरेली। अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। साध्वी प्राची ने नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग में धरने पर बैठी महिलाओं पर निशाना साधा है। उन्होंने धरने पर बैठी महिलाओं को एहसान फरामोश बताते हुए कहा कि इन महिलाओं को मोदीजी ने तीन तलाक से छुटकारा दिलाया, लेकिन ये ऐहसान नहीं मानती। पांच-पांच सौ रुपए धरने पर बैठी हैं।

sadhvi prachi statement on women protesting against caa and nrc at shaheen bagh

शरजील इमाम को फांसी की मांग

साध्वी प्राची ने शरजील इमाम को भड़काऊ भाषण मामले में देशद्रोह में फांसी देने की मांग की। वहीं, जयपुर की रैली में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने देश के भाईचारे की इमेज तोड़ी है, इस पर साध्वी प्राची ने राहुल और नेहरू परिवार पर देश को कमजोर करने का आरोप लगाया। वहीं, उन्होंने अनुराग ठाकुर के बयान का समर्थन किया।

शाहीन बाग में जारी है महिलाओं का प्रदर्शन

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में दिल्ली के​ शाहीन बाग में पिछले 45 दिन से प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन की कमान 30 से 50 महिलाओं के समूह पर है। शाहीन बाग में टेंट बनाकर रह रही इन महिलाओं का कहना है कि जब तक नागरिकता कानून नहीं हटेगा, वह धरना खत्म नहीं करेंगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+