बरेली: जलती कार से शिवांगी को लोगों ने जिंदा बचाया, 10 साल छोटे पति ने रची मारने की साजिश

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली के आम डंडा गांव की सुनसान सड़क पर एक कार में लगी आग देख ग्रामीण दौड़े। अंदर महिला बचाने के लिए चिल्ला रही थी। लोगों ने किसी तरह महिला को बाहर निकाल लिया। कार धू-धूकर जल गई। पहले तो लोगों को लगा कि यह कोई हादसा है, फिर जो पता चला वह सबके होश उड़ाने वाला था। पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस को महिला के पति ने पहले ही सूचना दे दी थी कि उसकी पत्नी का अपहरण हो गया है। जब पुलिस ने आगे जांच की तो पति की करतूत का पर्दाफाश हो गया। पति शुभम ने भाई और दोस्त को साथ मिलकर पत्नी की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने शुभम को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी दो फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Public saved woman from burning car husband arrested

पति शुभम लोहित ने पुलिस को सूचना दी थी कि वह गाजियाबाद से नैनीताल बीवी शिवांगी और दो साल के बच्चे के साथ जा रहा था। रास्ते में ढाबे से उसकी पत्नी का कार सहित बदमाशों ने अपहरण कर लिया। पुलिस अभी जांच कर ही रही थी कि पता चला कि बहेरी थाना क्षेत्र के आम डंडा गांव के पास एक कार जली है और उसमें से एक महिला को जिंदा बचाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब महिला से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि शुभम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Public saved woman from burning car husband arrested

गिरफ्तार पति शुभम ने पुलिस को बताया कि उसकी बीवी शिवांगी उससे उम्र में दस साल बड़ी है। इस वजह से शादी के बाद से ही दोनों के बीच झगड़े होने लगे। उसने अपने भाई प्रशांत और दोस्त शशांक के साथ मिलकर शिवांगी की हत्या की साजिश रची। गाजियाबाद से नैनीताल जाने का प्लान बनाया और रास्ते में उसने बीवी को नशीला जूस पिला दिया। जब बीवी बेहोश हो गई तो बच्चे को लेकर वह निकल गया। कार को उसके भाई और दोस्त लेकर चले गए जो बाइक से साथ चल रहे थे। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। घायल शिवांगी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+