आचार संहिता के दौरान पुलिस ने पकड़ा 35 लाख कैश, चेकिंग के दौरान कार में मिली नोटों की गड्डियां

Bareilly news, बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस ने एक कार से 35 लाख 37 हजार रुपए बरामद किए हैं। दरसल पुलिस फरीदपुर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में नोट बरामद किये। बता दें कि लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लागू हो गई है जिसके बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से चाक-चौबंध हो गई है।

police seized 25 lakhs after model code of conduct came into force

पुलिस ने जब आरोपी को संदिग्ध मानते हुए पूछताछ की लेकिन आरोपी ड्राइवर कुछ नहीं बता सका। लेकिन यह जरूर बताया कि बरामद रकम रामपुर के शराब कारोबारी राजेश गुप्ता की है। लेकिन आरोपी ने यह नहीं बताया इतनी बड़ी रकम लेकर वह कहां जा रहा था। पुलिस ने आरोपी पकड़कर आईटी डिपार्टमेंट के देखरेख में नोटों को गिना तो बरामद रकम 35 लाख 37 हजार निकली।

police seized 25 lakhs after model code of conduct came into force

एसएसपी मुनिराज ने बताया कि फरीदपुर थाना क्षेत्र में बीती रात चेकिंग के दौरान एक कार से 35 लाख रुपए बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की है लेकिन उससे कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं इस मामले को इन्कम टैक्स की टीम को सौंप दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+