Bareilly में मलेरिया के मरीजों की संख्या पहुंची 1300 के पार, स्वाथ्य विभाग की बढ़ी बेचैनी
Bareilly Malaria News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में मलेरिया तेजी से अपने पैर पसारने लगा है। लगातार हो रही बारिश के कारण अब जिले में मलेरिया के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। शुक्रवार 25 अगस्त को बरेली के मीरगंज में 42 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। तो वहीं, जिले में मलेरिया के मरीजों की संख्या 1300 के पार पहुंच गई।
स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार 25 अगस्त को मीरगंज के मलेरिया प्रभावित गांवों शिविर लगाकर जांच की। अमर उजाला की खबर के मुताबिक, सर्विलांस के तहत शिवर लगाकर जांच की गई तो 42 मरीज सामने आए है, जिनमें मरेलिया की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल सभी मरीजों का इलाज शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार 25 अगस्त मीरगंज के मरेलिया प्रभावित गांवों में चेकअप शिविर लगाए थे। इन शिविरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आशा कार्यकर्ता और प्रधान के सहयोग से घर-घर जाकर बुखार के मरीजों को जांच के लिए शिविरों में भेजा। साथ ही, मलेरियां से बचाव के सुझाव भी दिए।
स्वास्थ्य शिविरों में जांच के दौरान मलेरिया के 53 मरीज मिले। इसमें मीरगंज के 42, शेरगढ़ के 8, भमोरा के 2 औऱ एक मरीज फतेहगंज का मिला। तो वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मीरगंज के अजमतगंज में 24, सैंजना गौटिया में 36, शेरगढ़ के गणेशपुरम में 26 बुखार के संदिग्ध मरीजों की जांच की। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही।
हालांकि, टीम ने सभी संदिग्ध मरीजों को बुखार होने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर नि:शुल्क जांच कराने का सुझाव दिया। दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक, बरेली जिले में मलेरिया के मरीजों की संख्या शहर में तो कम है, लेकिन देहात क्षेत्र में लगातार मरीज मिल रहे हैं। अभी तक पूरे जिले में मलेरिया के मरीजों की संख्या 1300 पार पहुंच गई है।
मलेरिया के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने अधिक से अधिक टेस्ट कराए जाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए है। जिला अस्पताल और सभी सीएचसी और पीएचसी पर डॉक्टर समय से मरीजों का इलाज करें। कहीं भी कोई भी दवाइयों की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
तो वहीं, सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि मलेरिया के केसों में तेजी से इजाफा देखते हुए उनके रोकथाम के लिए गांवों में शिविर लगाने और जांच के निर्देश दिए है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है। एक्टिव केस सर्विलांस मुहिम 31 अगस्त तक जिले में चलेगी, जो आगे भी बढ़ाई जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications