ताई के साथ रिश्ते को भतीजे ने किया कलंकित, छोटे भाई की मदद से ठिकाने लगाई लाश

Bareilly News, बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रिश्तों के कलंकित करने का मामला सामने आया है। यहां एक भतीजे ने अपनी विधवा ताई से रेप कर उसकी हत्या कर दी। फिर छोटे भाई की मदद से ताई के शव को गांव के बाहर जंगल में छुपा दिया। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर खून से लथपथ कपड़े और आलाकत्ल बरामद कर लिया है।

क्या है मामला

क्या है मामला

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली विधवा (48) अपने बेटे के साथ रहकर मेहनत-मजदूरी कर पेट पालटी थीं। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। 8 मार्च को महिला अपनी गाय के लिए चारा लेने जंगल गई थी, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी। बेटे ने ग्रामीणों के साथ जंगल में भी खोजा लेकिन कामयाबी नहीं मिली। शनिवार को बेटे ने थाना नवाबगंज में मां की गुमशुदगी दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद लोगों फिर महिला की तलाश में जुट गए। दोपहर में झाड़ियों में महिला का अर्धनग्न शव छुपा हुआ मिला। बता दें कि हत्यारोपितों ने महिला की एक आंख भी फोड़ दी।

तहेरे भाइयों के खिलाफ दर्ज कराई थी रिपोर्ट

तहेरे भाइयों के खिलाफ दर्ज कराई थी रिपोर्ट

इस मामले में मृतक के बेटे ने दो तहेरे भाइयों के खिलाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को पिता समेत हिरासत में ले लिया है। बता दें कि इनमें बड़े भाई को घटनास्थल के आसपास देखा गया था। छोटा भाई इसी महिला की बेटी से दुष्कर्म के मामले में जेल जाने के बाद जमानत पर था। पुलिस ने दोनों भाइयों को पकड़ लिया। शुरू में पुलिस दोनों को हत्या का आरोपी मान रही थी, लेकिन बाद में पता लगा कि घटना के दिन छोटा भाई कोर्ट में तारीख पर गया था।

पूछताछ में हुआ खुलासा

पूछताछ में हुआ खुलासा

एसपी देहात ने बताया कि जांच में साफ हुआ है कि बड़े भाई ने रेप के बाद हत्या की। मामला केवल हत्या में दर्ज हुआ है। स्लाइड की परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद इसमें दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी। बताया कि छोटा भाई शाम को घर आया तो बड़े ने उसे घटना की जानकारी दी। तब छोटे भाई ने शव झाड़ियों में छुपाने में उसकी मदद की। दोनों ने आरोप स्वीकार कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है, कोई और तथ्य छुपा होगा तो वो भी सामने आ जाएगा। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हंसिया और साड़ी का वो टुकड़ा भी बरामद किया, जिसमें महिला घास लेने गई थी।

ये भी पढ़ें: कुशीनगर में डबल मर्डर से सनसनी, एक का सिर धड़ से किया अलग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+