साक्षी केस: अजितेश पर पड़ोसियों ने लगाए गंभीर आरोप

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसने अपनी जान को खतरा बताया था। इस वीडियो में साक्षी अपने पिता से दलित युवक अजितेश से उसकी शादी को स्वीकार करने की अपील कर रही थी। वहीं, अब अजितेश के पड़ोसियों ने उसपर गंभीर आरोप लगाये है।

 क्या कहा पड़ोसियों ने

क्या कहा पड़ोसियों ने

बीजेपी विधायक पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा के पति अजितेश के पड़ोसियों ने कहा कि अजितेश के कई शादीशुदा महिलाओं से अवैध संबंध हैं। पड़ोसियों का आरोप है कि अजितेश इलाके में भी कई लड़कियों से छड़ेछाड़ कर चुका है। उन्होंने मीडिया को बताया कि उस पर 50 लाख रुपये का कर्ज है।

अजितेश की हो चुकी है सगाई

अजितेश की हो चुकी है सगाई

बीजेपी विधायक का कहना है कि अजितेश की सगाई में सात लाख रु खर्च हुए थे। उसकी शादी दिसंबर महीने में होने वाली थी। इस सगाई की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि अजितेश कुमार की सगाई भोपाल की रहने वाली एक लड़की से हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजितेश की सगाई भोपाल के एक होटल में धूमधाम से हुई थी। लेकिन सगाई के कुछ दिनों बाद ही अजितेश के घरवालों की तरफ से शादी के लिए मना कर दिया गया।

साक्षी ने लगाए थे घरवालों पर आरोप

साक्षी ने लगाए थे घरवालों पर आरोप

दरअसल, वायरल वीडियो के बाद साक्षी और अजितेश का मामला तूल पकड़ने लगा था। शुक्रवार को साक्षी अजितेश के साथ एक न्यूज चैनल के स्टूडियो भी पहुंचीं जहां उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर पूरी बात बताई। इस दौरान साक्षी ने बताया कि जिस प्रकार उसके भाई को सारी छूट दी जाती थी, उसको कभी नहीं दी गई। भाई को हमेशा अधिक छूट दी जाती थी। साझी ने कहा, 'मेरी मां ने भी पिताजी से मेरे बारे में गलत बातें बताईं थी। लेकिन इसके बाद ऐसी बातों से हिम्मत बढ़ गई और मैं वो सब करने लगी जिसका डर ये लोग दिखाते थे। साझी ने बताया, अजितेश से बात करने की भनक भाई विक्की को लग गई थी। वह बार-बार इसके बारे में पूछता था। इसके बाद तो वह पीटने भी लगा, मैं पैर पकड़कर उसको मनाती रहती थी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+