Bareilly News:मौलाना तौकीर रजा के इस कदम से बिगड़ी बरेली की फिजा, अराजकतत्वों ने की यह शरारत, पुलिस ने खदेड़ा

Bareilly News: बरेली का माहौल शुक्रवार को पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। अराजकतत्वों ने जगह-जगह तोड़फोड़ और आगजनी की। बाइक सवारों को पीटा। मौलाना तौकीर रजा की वजह से शुक्रवार को बरेली का माहौल तनावपूर्ण हो गया। ऐसा तब हुआ जब आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर ने सरकार पर कई आरोप लगाते हुए अपनी गिरफ्तारी दी। उन्होंने इस्लामिया मैदान के पास आला हजरत मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की।

इनकी गिरफ्तारी के बाद ही इनके समर्थक उग्र हो गए। सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे। हांलाकि मौलाना की अपील के बाद से ये समर्थक शांत हो गए और वापस चले गए। लेकिन इसका असर शाम को भी देखने को मिला। श्यामगंज में अराजकतत्वों की भीड़ ने माहौल में दशहत फैला दी। इन्होंने तोड़फोड़ की और पथराव किया। इतना ही नहीं भीड़ ने एक बाइक सवार को रोक लिया। उसकी पिटाई कर दी। उसने भागकर जान बचाई। भीड़ ने उसकी बाइक में तोड़ दी। दुकानों पर पथराव किया।

bareilly news

सूचना मिलते ही डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लोगों से शांत बनाए रखने की अपील की। डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि पथराव में दो-तीन लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+