Bareilly News: मौलाना तौकीर रजा पर रासुका लगाने की इस वजह से हुई मांग, व्यापारियों ने बताया अपना दर्द
Bareilly News: बरेली की फीजा बिगाड़े वाले मौलाना तौकीर रजा पर यहां के लोगों ने रासुका लगाने की सरकार से मांग की है। मालूम हो कि शुक्रवार को मौलाना के भड़काऊ भाषण के बाद बरेली में तनावपूर्ण माहौल था। उपद्रवियों ने जगह-जगह तोड़फोड़ व आगजनी की है। जिससे आमजन को भारी नुकसान और परेशानी को सामना करना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक, बरेली के श्यामगंज बाजार में शुक्रवार शाम मौलाना तौकीर रजा के भड़काऊ भाषण के बाद कई जगह तोड़फोड़ और आगजनी हुई। मौलाना ने ज्ञानवापी मंदिर में पूजा करने का विरोध करते हुए शुक्रवार को इस्लामिया मैदान में गिरफ्तारी देने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस ने जगह- जगह भारी फोर्स तैनात कर दी थी। मौलाना को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद ही इनके समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा और उपद्रव शुरु हो गया। इससे यहां के स्थानीय दुकानदारों को काफी क्षति पहुंची है।

बरेली के व्यापारियों ने डीएम व एसएसपी को फोन कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ ज्ञापन देने का समय मांगा है। फोन पर ही व्यापारियों ने तौकीर रजा पर रासुका लगाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इनके भड़काऊ भाषण से किस तरह नुकसान पहुंचा है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि तौकीर रजा के उत्तेजक भाषण से श्यामगंज समेत शहर के सभी बाजारों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों से मारपीट की गई। व्यापारियों में डर है। व्यापारियों को सुरक्षा का माहौल देने के लिए शासन-प्रशासन को मौलाना तौकीर पर रासुका की कार्रवाई करनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications