साली को फंसाने के लिए शख्स ने रची खौफनाक साजिश, CCTV ने खोली पोल
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली एक शख्स ने अपनी साली और ससुरालवालों को फंसाने के लिए खुद पर मिट्टी का तेल डाला और आग लगा ली। शख्स को जलता देख मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया और गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस बयान लेने पहुंची तो युवक ने कहा कि उसकी बड़ी साली ने उसको जला कर मारने की कोशिश की। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई। इस बीच पुलिस के हाथ एक ऐसा सबूत लगा, जिसकी वजह से कई बेकसूर जेल जाने से बच गए।
Recommended Video

जानें क्या है पूरा मामला?
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के मोहनपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक शख्स ने मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। गनीमत रही किसी तरह उस शख्स को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया और एक निजी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती करा दिया। पीड़ित शख्स अतीक ने बताया कि उसकी बड़ी साली ने उसे जलाकर मारने का प्रयास किया है। जब पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो इस दौरान पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा, जिसमे किला थाना क्षेत्र का रहने वाला अतीक खुद अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालता हुआ दिख रहा है।
ससुरालवालों को फंसाने के लिए खुद को लगाई थी आग
एसएसपी रोहित सजवाण के मुताबिक, अतीक ने अपने सुसरालजनों को फंसाने के मकसद से खुद अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। घटना के संबंध में एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमे वह अपने ऊपर खुद मिट्टी का तेल डालते हुए नजर आ रहा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications