Love Affair: धर्मवीर के लिए फरहाना ने बदला धर्म और नाम, पल्लवी बनकर की शादी, बोलीं- अलग रहना था मुश्किल
Love Affair: कहा जाता है कि प्यार जब हो जाता है तो धर्म और मजहब की दीवार प्रेमी जोड़े को मिलने से रोक नहीं पाती है। ऐसा ही एक मामला बरेली जनपद से सामने आया है। जहां मुस्लिम लड़की ने अपना धर्म और नाम बदलकर हिंदू रीति रिवाज से हिंदू लड़के से शादी की है।
लड़की रामपुर की रहने वाली है और लड़का बरेली का रहने वाला है। दोनों की मुलाकात चंडीगढ़ में एक कंपनी में काम करते समय हुई थी। उसके बाद ही लड़की ने शादी करने का मन बना लिया था। तमाम पाबंदियां और सामाजिक दबाव के बावजूद भी दोनों ने शादी कर ली।

फैक्ट्री में काम करते समय हुआ प्यार: दरअसल रामपुर जनपद के मिल्क थाना क्षेत्र के करपड़िया पांडे गांव की रहने वाली फरहाना नामक 19 वर्षीय एक युवती चंडीगढ़ में फैक्ट्री में काम करती थी। उसने बताया की फैक्ट्री में काम करने के दौरान करीब 6 माह पहले उसकी मुलाकात धर्मवीर से हुई।
धर्मवीर मूल रूप से बरेली जनपद के शाही थाना क्षेत्र के विक्रमपुर कुल्छा गांव का रहने वाला है। धर्मवीर भी चंडीगढ़ में फरहाना के साथ ही काम करता था। दोनों के बीच मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ और दोनों मोबाइल पर एक दूसरे से लंबी बात करते थे।
बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा तो दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाने लगे। इसी बीच दोनों ने शादी करने का फैसला किया। युवती ने कहा कि वह अपने प्रेमी धर्मवीर के लिए अपना धर्म और नाम बदलने के लिए तैयार है।
अगस्त मुनि आश्रम में हुई शादी: उसके बाद चंडीगढ़ से दोनों लौटकर बरेली पहुंचे। बरेली के अगस्त मुनि आश्रम में के के शंखधार ने दोनों का हिंदू रीति रिवाज से मंगलवार रात में विवाह कराया। इस दौरान फरहाना ने अपना नाम बदलकर पल्लवी रख लिया।
उसने बताया कि उसे मुस्लिम नहीं हिंदू धर्म पसंद है। मुस्लिम समाज में औरतों की इज्जत नहीं की जाती है। उन्हें तीन तलाक और हलाला का शिकार होना पड़ता है। इसके अलावा उसने यह भी कहा कि बुर्के में रहना भी उसे पसंद नहीं है। उसने कहा कि वह बालिक है और अपनी मर्जी से फैसला ले सकती है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications