बरेली: निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा, मलबे में दबे 30 लोग
बरेली। यूपी के बरेली में गुरुवार की सुबह एक निर्माणाधीन घर का लेंटर गिर गया। करीब 30 मजदूर मलबे में दब गए, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से 5 मजदूरों को बाहर निकाला।

मकान के लिंटर बनाने का काम चल रहा था
घटना नवाबगंज के क्योलड़िया स्थित लियाकत अली के मकान की है। लियाकत अली के मकान में लेंटर का काम चल रहा था। इस दौरान अचानक लिंटर गिर जाने के कारण काम में लगे करीब 30 मजदूर मलबे के नीचे दब गए।
घायलों को भेजा गया अस्पताल
मलबे से बाहर निकाले गए मजदूरों को इलाज के लिए सीएससी अस्पताल भेजा गया है। उनके अलावा कई और मजदूर भी दबे हुए हैं, जिन्हें लेंटर काट कर निकालने के लिए प्रशासन और ग्रामीण जुटे हुए हैं।
Recommended Video

बरेली : शिक्षक ने किया कक्षा 11 की छात्रा से रेप का प्रयास












Click it and Unblock the Notifications