बरेली: सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कश्मीरी छात्राओं पर कार्रवाई, केस दर्ज

Bareilly news, बरेली। भारतीय सेना के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) ने तीन कश्मीरी छात्राओं की फेलोशिप पर रोक लगा दी। ​इन कश्मीरी छात्राओं के खिलाफ इज्जतनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ivri stopped fellowship of three student for derogatory post against army

एलआईयू ने दी थी रिपोर्ट

सूत्रों के मुताबिक, एलआईयू ने बरेली के आईवीआरआई में पढ़ने वाली तीन कश्मीरी छात्राओं के व्हॉट्सएप पर सेना को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने की रिपोर्ट दी थी। तीनों छात्राएं आईवीआरआई में पीएचडी फस्ट वेटनरी फिजियोलॉजी की छात्राएं है। मामला सामने आने के बाद आईवीआरआई की अनुशासन समिति ने एलआईयू की रिपोर्ट को आधार मानते हुए तीनों छात्राओं पर कार्रवाई की।

ivri stopped fellowship of three student for derogatory post against army

संस्थान ने की कार्रवाई

आईवीआरआई ने जांच शुरू की थी जांच के बाद उफ़क और सामिया को कंडक्ट प्रोबेशन पर भेज दिया गया है जबकि 12 दिसंबर से गायब चल रही हुमैरा का नाम काट दिया गया था। मामला सुर्ख़ियों पर आने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने इसका विरोध जताया था और आईवीआरआई पहुंचे थे। जिसके बाद तीनों छात्राओं के खिलाफ इज्जतनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+