बरेली: मामूली विवाद में पति ने की पत्नी की गला रेतकर हत्या, ऐसी हालत में मिला शव
बरेली।
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक बार फिर रिश्तों के कत्ल का मामला सामने आया है। यहां पर मामलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति शव को कमरे में बंद कर मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। देर रात तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर मकान मालिक ने पुलिस को जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
एक साल पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, वारदात बरेली जिले के प्रेम नगर थाना क्षेत्र की है। बता दें कि धर्मेंद्र रस्तोगी ने अपनी पत्नी से विवाद के बाद गोंडा निवासी आरती से दूसरी शादी की थी। आरती और धर्मेंद्र दोनों के यह शादी दूसरी थी। शादी डॉट कॉम के जरिये एक साल पहले हुई इस शादी के कुछ दिनों बाद से ही दोनों में विवाद रहने लगा। वारदात से चार दिन पहले भी मृतका आरती ने अपने पति धर्मेंद्र रस्तोगी के खिलाफ थाना प्रेमनगर में मारपीट की शिकायत की थी।

रोज करता था मारपीट
बता दें कि आरती अपने पति धर्मेंद्र रस्तोगी के साथ प्रेम नगर थाना क्षेत्र के गांधी पुरम कालोनी में किराए के मकान में रहती थी। वहीं मृतका के पहले पति की मौत हो चुकी है जिसके बाद उसने दूसरी शादी की थी। लेकिन दूसरे पति से भी उसे सुख नहीं मिला। आरती का पति उसके साथ रोज मारपीट करता था। जिसकी शिकायत वो कई बार पुलिस से भी कर चुकी थी।

पति-पत्नी के बीच आये दिन झगडे होते थे
आरती के मकान मालिक नीरज अग्रवाल का कहना है कि पिछले महीने ही इन लोगों ने किराये पर कमरा लिया था। उन्होंने बताया पति-पत्नी के बीच आये दिन झगड़ा भी होता रहता था। आज मामूली कहासुनी के बाद धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गर्दन काटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी के दोनों हाथ भी काट दिए और दोनों आंखें भी निकाल दी। हत्या की वारदात के बाद आरोपी पति धर्मेंद्र शव को कमरे में छुपा कर घर से फरार हो गया।

क्या कहा एसपी सिटी ने
एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि महिला के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाकर मौके का मुआयना कराया है। फिलहाल आरोपी पति धर्मेंद्र की तलाश के लिए कई पुलिस टीमों को लगाया गया है जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications