गर्लफ्रेंड ने भागकर शादी करने से किया इंकार तो प्रेमी ने बाल पकड़कर घसीटा, फिर मार दी गोली

गर्लफ्रेंड ने भागकर शादी करने से किया इंकार तो प्रेमी ने बाल पकड़कर घसीटा, फिर मार दी गोली

बरेली, 16 नवंबर: खबर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से है। यहां एक युवती ने भागकर शादी करने से इनकार कर दिया। इस बात से बौखलाए प्रेमी ने भाई के साथ बाइक से कहीं जा रही प्रेमिका को बीच सड़क पर बाल पकड़कर गिरा दिया और काफी दूर तक घसीटा। फिर उसे गोलियों से भून दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद प्रेमी युवक वहां से फरार हो गया।

Girlfriend refused to marry then boyfriend shot her

युवती के मौसेरे भाई की सूचना पर पुलिस और परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कई घण्टे तक शव नहीं उठने दिया। हालांकि, अफसरों के समझाने के बाद परिजनों ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ये मामला फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के डंगरौली गांव का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, रजनेश (22) ने 18 साल की अपनी प्रेमिका उजाला की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब उजाला अपने भाई के साथ बाइक से घर जा रही थी।

उसी समय रजनेश आया और चलती बाइक में लात मारकर उसे गिरा दिया। फिर अपनी प्रेमिका उजाला के बाल पकड़कर सड़क पर खींच ले गया और फिर उससे पूछा क्या तुम मेरे साथ भागकर शादी करोगी। जवाब ना में मिलने पर रजनेश ने एक के बाद एक कई गोलियां अपनी प्रेमिका के सीने में उतार दी। छात्रा लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की सनसनीखेज वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

इतना ही नहीं, आरोपी के परिवार वाले भी घर पर ताला डालकर फरार हो गए हैं। वहीं, घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। काफी देर तक परिजनों ने शव नहीं उठने दिया। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। काफी समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम करवाने को तैयार हुए। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया हैं। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया है कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी रजनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी युवक और युवती उजाला के बीच प्रेम प्रसंग था। लेकिन कुछ समय पहले किसी बात पर दोनों के बीच बोलचाल बन्द हो गई थी। जिसके बाद कल शाम आरोपी ने युवती को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमों का गठन किया गया है। एसएसपी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+