coronavirus: सिंगापुर से बरेली लौटे फार्मासिस्ट को आईसोलेशन वार्ड में किया गया भर्ती, बुखार और गले में खराश की शिकायत

बरेली। सिंगापुर से भारत लौटे फार्मासिस्ट को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। बरेली में रहने वाले फार्मासिस्ट के पिता का कुछ दिनों पहले निधन हो गया था। खबर मिलने पर वह बरेली आए, उन्हें बुखार और गले में खराश की शिकायत है। डॉक्टरों ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। बता दें कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जिला अस्पताल की ओपीडी पूरी तरह बंद कर दी गई है। सीजनल खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों और विदेश से लौटे मरीजों की जांच के लिए फ्लू कॉर्नर में मिनी ओपीडी बनाई गई है।

coronavirus singapore return pharmacist admitted in isolation ward in bareilly

बरेली के मीरगंज तहसील के एक कस्बे में रहने वाले एक व्यक्ति स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात हैं। वह कुछ दिनों पहले सिंगापुर गए थे, जहां उन्हें अपने पिता के देहांत होने की खबर मिली। इसके बाद वह 20 मार्च को अपने घर लौटे थे। उन्हें बुखार और गले में खराश की शिकायत हुई, जिसके बाद जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है।

देश में कोरोना वायरस के मामले अब लगातार बढ़ रहे हैं। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या 500 को पार कर चुकी है। यह वायरस अभी तक देश में 9 लोगों की जान ले चुका है। कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए देश के 19 राज्यों में लॉकडाउन का ऐलान हो चुका है। वहीं पंजाब और महाराष्ट्र में वहां की राज्य सरकारों ने कर्फ्यू लगा दिया है। सरकार लगातार अपील कर रही है कि इस वायरस से बचने के लिए लॉकडाउन के नियमों का पालन करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+