लोगों को लालच देकर भाजपा को वोट देने की अपील कर रहे कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 20 हिरासत में
Bareilly News, बरेली। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के लिए यूपी के 10 जिलों में तीसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है। वहीं, यूपी के बरेली जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक कॉल सेंटर में बीजेपी का प्रचार कर रहे 20 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। एडीएम की मानें तो प्रथम दृष्टया मामला आदर्श आचार संहिता का है। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

कॉल सेंटर बरेली के बारादरी के खुर्रम गौटिया में चल रहा था। कॉल सेंटर के माध्यम से भाजपा का प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। आपको बता दें कि तीसरे चरण के लिए प्रचार-प्रसार 21 अप्रैल की शाम 5 बजे बंद हो गया था। लेकिन बीजेपी के कॉल सेंटर के माध्यम से प्रचार किया जा रहा था। लोगों को फोन कर भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की जा रही थी। साथ ही मतदाताओं को प्रलोभन भी दिया जा रहा था।

प्रचार करने की सूचना पर एडीएम सिटी ने भारी पुलिस बल के साथ कॉल सेंटर पर छापा मारा। एडीएम ने बताया कि कॉल सेंटर में 15 से 20 लोग कंप्यूटर पर बैठे मिले। लोगों से जानकारी ली गई तो वह भाजपा कार्यकर्ताओं को फोन कर वोट डालने की अपील कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का है। उन्होंने बताया कि एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें:- बरेली सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े












Click it and Unblock the Notifications